बरत
१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ व्रत] ऐसा उपवास जिसके करने से पुण्य हो । परमार्थसाधन के लिये किया हुआ उपवास । विशेष— दे॰
व्रत ।
उ॰—जप तप संध्या बरत करि तजै खजाना कोष । कह रघुनाथ ऐसे नृपै रती न लागै दोष । —रघुनाथ- दास (शब्द॰) । यौ॰—तीरथ बरत =
उ॰—नारद कहि संवाद अपारा । तीरथ बरत महा मत सारा ।—सबलसिंह (शब्द॰) ।
बरत
२ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ बरना (= बटना)]
१. रस्सी ।
उ॰— बरत बाँधकर घरन में कला गगन में खाय । अर्ध अर्ध नट ज्यों फिरै सहजो राम रिझाय ।—सहजो॰, पृ॰ ४२ ।
२. नट की रस्सी जिसपर चढ़कर वह खेल करता है ।
उ॰— (क) डीठ बरत बाँधी अटनि चढ़ि धावत न डरात । इत उत ते चित दुहुन के नट लौं आवत जात ।—बिहारी (शब्द॰) । (ख) दुहूँ कर लीन्हें दोऊ बैस बिसवास वास डीठ की, बरत चढ़ी नाचै भौं नटिनी ।—देव (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।