बरना
१ क्रि॰ स॰ [सं॰ वरण]
१. वर या वधू के रूप में ग्रहण करना । पति या पत्नी के रूप में अंगीकार करना । ब्याहना ।
उ॰—(क) जो एहि बरइ अमर सो होई । समर भूमि तेहि जीत न कोई ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) मरे ते अपसरा आइ ताको बरति, भाजि है देखि अब गेह नारी ।—सूर॰ (शब्द॰) ।
२. कोई काम करने के लिये किसी को चुनना या ठीक करना । नियुक्त करना ।
उ॰—बरे बिप्र चहुँ वेद केर रबिकुल गुरु ज्ञानी ।—तुलसी (शवब्द॰) ।
३. दान देना ।
बरना ‡
२ क्रि॰ अ॰ [हिं॰ बलना] दे॰
जलना ।
उ॰—औंधाई सीसी सुलखि बिरह बरति बिललात । बीचहि सूखि गुलाब गौ छोंटो छुई न गात ।—बिहारी (शब्द॰) ।
बरना †
३ क्रि॰ स॰ [सं॰ वलन(=घूमना)] दे॰
बटना ।
बरना †
४ क्रि॰ स॰ [सं॰ वारण, हिं॰ वारना] मना करना । रोकना । (लश॰) ।
बरना
५ संज्ञा पुं॰ [सं॰ वरुण] एक प्रकार का वृक्ष ।
बरना
६ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ वरणा] वरुणा नदी । दे॰
वरुणा -१
उ॰—ससी सम जसी असी बरना में बसी पाप खसी हेतु असी ऐस लसी बारानसी हैं ।—भारतेंदु ग्रं॰, भा॰ १, पृ॰ २८१ ।
बरना
७ अव्य॰ [फ़ा॰ वर्नह्] अन्यथा । नहीं दो । दे॰
बरना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।