🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:34:42 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बलाय
balāya
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बलाय १ संज्ञा पुं॰ [सं॰] बरुना नामक वृक्ष । बन्ना । बलास ।
बलाय २ संज्ञा पुं॰ [अ॰ बला]
१. आपत्ति । विपत्ति । बला । उ॰—लालन तेरे मुख रहौं वारी । बाल गोपाल लगो इन नैननि रोगु बलाय तुम्हारी ।—सूर (शब्द॰) ।
२. दुख । कष्ट । उ॰—हरि को मति पूछति इमि गायो बिरह बलाय । परत कान तजि मान तिय मिली कान्ह सों जाय ।—पद्माकर (शब्द॰) ।
३. भूत प्रेत की बाधा ।
४. दुःखदायक रोग जो पीछा न छोड़े । व्याधि । उ॰—अलि इन लोचन को कहूँ उपजी बड़ी बलाय । नीर भरे नित प्रति रहैं तऊ न प्यास बुझाय ।—बिहारी (शब्द॰) ।
५. पीछा न छोड़नेवाला शत्रु । अत्यंत दुःखदायी मनुष्य । बहुत तंग करनेवाला आदगी । उ॰—बापुरी विभीषन पुकारि बार बार कह्यौ बानर बड़ी वलाय बने घर घालि है ।—तुलसी (शब्द॰) । मुहा॰—बलाय ऐसा करे या करती है=ऐसा नहीं करता है या करेगा । दे॰ बला । उ॰—(क) तौ अनेक अवगुन भरी चाहै याहि बलाय । जौ पति संपति हू बिना जदुपति राखे जाय ।—बिहारी (शब्द॰) । (ख) जा मृमनैनी की सदा बेनी परसत पाय । ताहि देखि मन तीरथनि विकटनि जाय बलाय ।—बिहारी (शब्द॰) । (ग) उठि चलौ जो न मानै काहू की बलाय जानै मान सों जो पहिचानै ताके आइयतु है ।—केशव (शब्द॰) । वलाय लेना =(अर्थात् किसी का रोग दुख अपने ऊपर लेना) मंगल कामना करते हुए प्यार करना । विशेष—स्त्रियाँ प्रायः बच्चों के ऊपर से हाथ घुमाकर और फिर ऊपर ले जाकर इस भाव को प्रकट करती हैं । उ॰— (क) निकट बुलाय बिठाय निरखि मुख आँचर लेति बलाय ।—सूर (शब्द॰) । (ख) लै बलाय सुकर लगायो निरखि मंगलचार गायो ।—सूर (शब्द॰) ।
६. एक रोग जिसमें रोगी की उँगली के छोर या गाँठ पर फोड़ा हो जाता है । इसमें रोगी को बहुत कष्ट होता है और उँगली कट जाती या टेढ़ी हो जाती है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
1. बलाय Nom. Ā. ˚यते (for 2. See col. 3), to put forth strength, Nir. x, 3.
2. बलाय m. (for 1. See col. 2) Crataeva Roxburghii, L.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (723,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
बलाय पु० बलस्यायः ण्यानम् । वरुणवृक्षे शब्दच० ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4562,b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
बलायः, पुं, (अयतीति अयः प्रापकः । बलस्य अयः ।) वरुणवृक्षः । इति शब्दचन्द्रिका ॥ (गुणादयोऽस्य वरुणशब्दे ज्ञातव्याः ॥)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3-400-b)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "बलाय" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें