🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:28:00 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बाजी
bājī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बाजी १ संज्ञा स्त्री॰ [फ़ा॰ बाजी]
१. दो व्यक्तियों या दलों में ऐसी प्रतिज्ञा जिसके अनुसार यह निश्चित हो की अमुक बात होने या न होने पर हम तुमको इतना धन देगे अथवा तुमसे इतना धन लेंगे । ऐसी शर्त जिसमें हार जीत के अनुसार कुछ लेन देन भी हो । शर्त । दाँव । बदान । क्रि॰ प्र॰—बदना ।—लगना ।—लगाना । मुहा॰—बाजी पर बाजी जीतना = लगातर विजयी होना । उ॰—वह बड़े शहसवार हैं । कई घुड़दौड़ों में बाजियों पर बाजियाँ जित चुके हैं ।—फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ २२ । बाजी बीस होना = (१) अन्य खेलनेवालों से अधिक जीतना । (२) व्यापार में गहरा मुनाफा कमाना । बाजी मारना = बाजी जीतना । दाँव जीतना । बाजी ले जाना = किसी बात में आगे बढ़ जाना । श्रेष्ठ ठहरना ।
२. आदि से अंत तक कोई ऐसा पूरा खेल जिसमें शर्त या दाँव लगा हो । जैसे, —दो बाजी ताश हो जाय, तो चलें ।
३. खेल में प्रत्येक खिलाड़ी के खेलने का समय जो एक दूसरे के बाद क्रम से आता है । दाँव । मुहा॰—बाजी आना = गंजीफे या ताश आदि के खेल में अच्छे पत्ते मिलना ।
३. कौतुक । तमाशा ।
४. धोखा । छल । असत्य । माया । उ॰—अविगति अगम अपार और सब दीसै वार्जी । पढ़ि पढ़ि बेद कितेब भुले पंडित औ काजी ।—धरम श॰, पृ॰ ८९ ।
५. मसखरापन (को॰) ।
बाजी २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ वाजिन्] घोड़ा ।
बाजी ३ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ बाजा] वह जिसका काम बाजा बजाना हो । बजनिया ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "बाजी" आता है (10)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें