🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:15:20 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बासी
bāsī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बासी १ वि॰ [सं॰ वासर या बाँस (=गध)]
१. देर का बना हुआ । जो ताजा न हो । (खाद्य पदार्थ) जिसे तैयार हुए अधिक समय हो चुका हो और जिसका स्वाद बिगड़ चुका हो । जैसे,—बासी भात, बासी पूरी, बासी मिठाई ।
२. जो कुछ समय तक रखा रहा हो । जैसे, बासी पानी । जो सूखा या कुम्हलाया हुआ हो । जो हरा भरा न हो । जैसे, बासी फूल, बासी साग ।
४. (फल आदि) जिसे डाल से टूटे हुए अधित समय हो चुका हो । जिसे पेड़ से अलग हुए ज्यादा देर हो गई हो । जैसे, बासी अमरूद, बासी आम । मुहा॰—बासी कढ़ी में उबाल आना=(१) बुढ़ापे में जवानी का उमंग आना । (२) किसी बात का समय बिलकुल बीत जाने पर उसके संबंध में कोई वासना उत्पन्न होना । (३) असमर्थ में सामर्थ्य के लक्षण दिखाई देना । बसी बचे न कुत्ता खाय=इतना अधिक न बनाना कि बाकी बचे । चाट पोंछकर सब कुछ स्वयं खा जाना । अन्य के लिये गुंजाइश न रहना । बासी मुँह=(१) जिस मुँह में सबेरे से कोई खाद्य पदार्थ न गया हो । जैसे, बासी मुँह दवा पी लेना । (२) जिसने रात के भोजन के उपरांत प्रातःकाल कुछ न खाया हो । जैसे,—मुझे क्या मालूम कि आप अभी तक बासी मुँह हैं । यौ॰—बासी ईद=ईद का दूसरा दिन । बासी तिबासी=कई दिनों का सड़ा गला ।
बासी २ वि॰ [सं॰ वासिन्] रहनेवाला । निवास करनेवाला । बसनेवाला । उ॰—खासी परकासी पुनवाँसी चंद्रिका सी जाके, बासी अबिनासी अघनासी ऐसी कासी है ।—भारतेंदु ग्रं॰, भा॰ २, पृ॰ २८२ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "बासी" आता है (4)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें