बेला
१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ मल्लिक]
१. चमेली आदि की जाति का छोटा पौधा जिसमें सफेद रंग के सुगधित फूल लगते हैं । विशेष—ये फूल तीन प्रकार की होते हैं—(१) मोतिया,जो मोती के समान गोल होता है, (२) मोगरा जो उससे बड़ा और प्रायः सुपारी के बराबर होता है और (३) मदन- बान, जिसकी कली प्रायः एक इंच तक लंबी होती है ।
२. मल्लिका । त्रिपुरा ।
३. बेले के फूल के आकार का एक प्रकार का गहना ।
बेला
२ संज्ञा पुं॰ [सं॰ वेला]
१. लहर ।
उ॰—बेला सम बढ़ि सागर रण मैं । लव कह कूल सरिस तेहि क्षण मैं ।—रामाश्व॰ (शब्द॰) ।
२. चमड़े की बनी हुई एक प्रकार की छोटी कुल्हिया जिसमें एक लंबी लकड़ी लगी रहती है और जिसकी सहायता से तेल नापते या दूसरे पात्र में भरते हैं ।
३. कटोरा ।
उ॰—बेला भरि हलधर को दीन्हों । पीवत पै बल अस्तुति कीन्हों ।—सूर (शब्द॰) ।
४. समुद्र का किनारा ।
उ॰—बरनि न जाइ कहाँ लौ बरनौ प्रेम जलधि बेला बल बोरे ।—सूर (शब्द॰) ।
५. समय । वक्त ।
६. दे॰
बेला ।
बेला
३ संज्ञा पुं॰ [हिं॰] एक तंत्रवाद्य । दे॰
बेहला ।
उ॰— हमने डाक बंगाली को देखा के जब वह बेला बजाने लगता आप भी मस्त हो जाता ।—रस क॰ (भू॰), पृ॰ ९ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।