🕉️ 19 November 2026, Thursday · 06:16:06 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बैंगन
baiṃgana
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बैंगन संज्ञा पुं॰ [सं॰ वृन्ताक]
१. एक वार्षिक पौधा जिसके फल की तरकारी बनाई जाती है । भंटा । उ॰—गुरू शब्द का बैंगन करिले तब बनिहै कुँजड़ाई ।—कबीर॰ श॰, भा॰ ३, पृ॰ ४८ । विशेष—यह भटकटैया की जाति का है और अबतक कहों कहीं जंगलों में आपसे आप उगा हुआ मिलता है जिसे 'बनभंटा' कहते हैं । जंगली रूप में इसके फल छोटे और कड़ुवे होते है । ग्राम्य रूप में इसकी दो मुख्य जातियाँ है; एक वह जिसके पत्तों पर काँटे होते हैं; दूसरी वह जिसके पत्तों पर काँटे नहीं होते । इसके अतिरिक्त फल के आकार, छोटाई, बड़ाई और रंग के भेद से अनेक जातियाँ हैं । गोल फलवाले बैंगन को मारुवा मानिक कहते हैं और लबोतरे फलवाले को बथिया । यद्यपि इसके फल प्रायः ललाई लिए गहरे नीले रंग के होते हैं, तथापि हरे और सफेद रंगके फल भी एक ही पेड़ में लगते हैं । इसकी एक छोटी जाति भी होती है । इस पौधे की खेती केवल मैदानों में होती है । पर्वतों की अधिक ऊँचाई पर यह नहीं होता । इसके बीज पहले पनीरी में बोए जाते हैं; जब पोधा कुछ बड़ा होता है, तब क्यारियों में हाथ हाथ भर की दूरी पर रोपे जाते हैं । इसके बीज की पनीरी साल में तीन बार बोई जाती है; एक कार्तिक में दूसरी माघ में और तीसरी जेठ अषाढ़ में । वैद्यक में यह कटु, मधुर और रुचिकारक तथा पित्तनाशक, व्रणकारक, पुष्टिजनक, भारी और हृदय को हितकारक माना गया है । पर्या॰—वार्ताकी । वृंताक । मांसफला । वृंतफला ।
२. एक प्रकार का चावल जो कनारा और बंबंई प्रांत में होता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "बैंगन" आता है (13)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें