🕉️ 19 November 2026, Thursday · 07:19:14 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बैर
baira
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बैर १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ वैर]
१. किसी के साथ ऐसा संबंध जिससे उसे हानि पहुँचाने की प्रवृत्ति हो और उससे हानि पहुँचने का डर हो । अनिष्ट संबंध । शत्रुता । विरोध । अदावत । दुश्मनी । जैसे,—उन दोनों कुलो में पीढ़ियों का बैर चला आता था ।
२. किसी के प्रति अहित कामना उत्पन्न करनेवाला भाव । प्रीति का बिल्कुल उलटा । वेमनस्य । दुर्भाव । द्रोह । द्वेष । उ॰—वैर प्रीति नहिं दुरत दुराए ।—तुलसी (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—रखना । मुहा॰—बैर काढ़ना या निकालना = दुर्भाव द्वारा प्रेरित कार्य कर पाना । बदला लेना । उ॰—यहि बिधि सब नवीन पायो ब्रज काढ़त बैर दुरासी ।—सूर (शब्द॰) । बैर ठानना = शत्रुता का संबंध स्थिर करना । दुश्मनी मान लेना दुर्भाव रखना आरंभ करना । उ॰—सिर करि धाय कंचुकी भारी अब तो मेरो नाँव भयो । कालि नहीं यहि मारग ऐसे ऐसे मोंसों बैर ठयो ।—सूर (शब्द॰) । बैर डालना = विरोध उत्पन्न करना । दुश्मनी पैदा करना । बैर पडना = बाधक होना । तंग करना । शत्रु होकर कष्ठ पहुँचाना । उ॰— कुटुँब बैर मेरे बरनि बरे सिसुपाल ।—सूर (शब्द॰) । बैर बढा़ना = अधिक दुर्भाव उत्पन्न करना । दुश्मनी बढा़ना । ऐसा काम करना जिससे अप्रसन्न या कुपित मनुष्य और भी अप्रसन्न और कुपित होता जाय । उ॰—आवत जात रहत याही पथ मोसों बैर बढै़ही ।—सूर (शब्द॰) । बैर बिसाहना था मोल लेना = जिसे बात से अपना कोई संबंध न हो उसमें योग देकर दूसरे को अपना विरोधी या सत्रु बनाना । बिना मतलब किसी से दुश्मनी पैदा करना । उ॰—चाह्यो भयो न कछु कबहूँ जमराजहु सो बृथा बैर बिसाह्यो ।—पद्माकर (शब्द॰) । बैर मानना = दुर्भाव रखना । बुरा मानना । दुश्मनी रखना । बैर लेना = बदला लेना । कसर निकालना । उ॰—(क) लेत केहरि को बयर जनु भेक हति गोमाय ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) लेहों वैर पिता तेरे को, जैहै कहाँ पराई ?—सूर (शब्द॰) ।
बैर २ संज्ञा पुं॰ [देश॰] हल में लगा हुआ चिलम के आकार का चोंगा जिसमें भरा हुआ बीज हल चलने में बराबर कूँड़ में पड़ता जाता है ।
बैर † ३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ बदर, प्रा॰ बयर] बैर का फल और पेड़ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "बैर" आता है (21)
द्रोह दूसरे का अहितचिंतन । प्रतिहिंसा का भाव । बैर । द्वेष । अपराध । त्रुटि …विद्वेषण शत्रुता । दुश्मनी । बैररिपुता बैर । शत्रुता । दुश्मनीविभ्रातृव्य बैर । शत्रुताअकस बैर । अदावत । विरोध । शत्रुताबइर पु † ^१ संज्ञा पुं॰ शत्रुता । दुश्मना । बैरअटाव बैर । वैम- नस्य । द्वेषकीना द्वेष । बैर । शत्रुता । दुश्मनीअदावत शत्रुता । दुश्मनी । लाग । बैर । विरोधकसाकसी मनमुटाव । बैर । विरोध । तनातनीखुसुमत शत्रुता । बैरचखाचखी लाँगडाँट । विरोध । बैर । क्रि॰ प्र॰—चलना होनाविध्वंस विनाश । नाश । बरबादीसुफल छोटा अमलतास । कर्णिकारप्रद्वेष प्रद्वेषण संज्ञा पुं॰दौर्हार्द दुर्हृद होने का भाव । दुष्ट स्वभावकिल्बिष पापकसर कमी । न्यूनता । त्रुटिफूट फूटने की क्रिया या भावअठान न ठानने योग्य कार्य । अकरणीय कर्म ।अयोग्य या अनुचिन कर्म । उ॰(क) तजतु …बेसाहना मोल लेना । खरीदना
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें