🕉️ 20 November 2026, Friday · 03:41:14 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

भगंदर
bhagaṃdara
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
भगंदर संज्ञा पुं॰ [सं॰ भगन्दर] एक रोग का नाम जो गुदावर्त के किनारे होता है । विशेष—यह एक प्रकार का फोड़ा है जो फूटकर नासूर हो जाता है और इतना बढ़ जाता है उसमें से मल मूत्र निकलता है । जब तक यह फोड़ा फूटता नहीं, तब तक उसे पिड़िका वा पीड़िका कहते है; और जब फुट जाता है तब उसे भगंदर कहते हैं । फूटने पर इससे लगातर लाल रंग का फेन और पीर निकलता है । यहाँ तक कि यह छेद गहरा होता जाता है और अंत को मल और मूत्र के मार्ग से मिल जाता है और इस राह से मल का अश निकलने लगता है । वैद्यक में भगंदर की उत्पत्ति पाँच कारणों से मानी गई है और तदनुसार उसके भेद भी पाँच ही माने गए हैं—वात, पित्त, कफ, सन्निपात औऱ आगंतु; और इनसे उत्पन्न होनेवाले भगंदर क्रमशः शतपानक, उष्ट्रग्रीव, परिस्रावी, शंबूकावर्त और उन्माग कहलाते है । वैद्यक में यह रोग विशेषकर सन्निपातज असाध्य माना गया है । वैद्यों का मत है कि भगंदर रोग में फुन्सियों के होने पर बड़ी खुजलाहट उत्पन्न होती है; फिर पीड़ा, जलन और शोथ होता है । कमर में पीड़ा होती है और कपोल में भी पीड़ा होती है । वैद्यक में इस रोग क ी चिकित्सा व्रण के समान ही करने का विधान है । डाक्टर लोग इसे एक प्रकार का नासूर समझते हैं और चीर फाड़ के द्वारा उसकी चिकित्सा करते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
भग—ं-दर m. ‘lacerating the vulva’, a fistula in the pudendum muliebre or in the anus &c. (5 to 8 forms enumerated; cf. भग-दारण), Suśr.; ŚārṅgS. (cf. Kāś. on Pāṇ. iii, 2, 41)
N. of an ancient sage, Var.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (743,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
भगंदरः A fistula in the anus or pudendum.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0806-a)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
भगन्दर पु० भगं गुह्ममुष्कमध्यस्थानं दारयति दृ--णिच्--खश् मुम् खचि ह्रस्वश्च । स्वनामख्याते रोगभेदे । भावप्र० तन्नि- दाननिरुक्त्यादिकमुक्तं यथा “अथ भगन्दरस्य पूर्वरूपसहितं स्वरूपमाह । “कटीक- पालयोस्तोददाहकण्डूरुजादयः । भवन्ति पूर्वरूपाणि भविष्यति भगन्दरे । गुदस्य द्व्यङ्गुले क्षेत्रे पार्श्वतः पीडकार्त्तिकृत् । भिन्नो भगन्दरो ज्ञेयः स च पञ्च- विधो भवेत्” । आर्त्तिकृत् पीडाकृत् । पञ्चविधः वाति- कपैत्तिकश्लैष्मिकसान्निपातिकशल्यजभेदैः । अथ गन्दर- शब्दस्य निरुक्तिमाह भोजः “भगन्दरः समन्ताच्च गुदं वस्तिं तथैव च । भगवद्दारयेद्यस्मात् तस्मादेष भग- न्दरः” । भजन्त्यनेनेति भगो मेहनम् । भजन्त्यस्मिन्निति भगं योनिः । अत्र भगशब्देन द्वयमपि कथ्यते । भगवत् योनिवत् । अथ वातिकं शतपोनकसंज्ञं भग- न्दरमाह । “कषायरूक्षैरतिकोपितोऽनिलस्त्वपानदेशे पि- डकां करोति याम् । उपेक्षणाद्वातमुपैति दारुणं रुजा च भिन्नारुणफेनवाहिनीम् । तत्रागमो मूत्रपुरीष- रेतसां व्रणैरनेकैः शतपोनकं वदेत्” । दारुणम् अति- दारुणरुक् । व्रणैरनेकैः सूक्ष्ममुखैः । शतपोनकं शत- पोनकश्चालनी तत्तुल्यम् । अथ पैत्तिकमुष्ट्रग्रीवसंज्ञमाह “प्रकोपणैः पित्तमतिप्रकोपितं करोति रक्तां पिडकां गुदे गताम् । तदाशुपाकां हिमपूतिवाहिनीं भगन्दरं चोष्ट्रशिरोधरं वदेत्” । आशुपाकां हि मपूतिवाहिनीं शीघ्रपाकामुष्ट्रदुर्गन्धवाहिनीं च । तदा भगन्दरमुष्ट्र- शिरीधरं वदेत् । उष्ट्रग्रीवसंज्ञा च पिडकागलेन वक्रतयोष्ट्रग्रीवाकत्वेन । अथ श्लैष्मिकं परिस्राविसंज्ञ- माह । “कण्डूयनो घनस्रावी कठिनो मन्दवेदनः । श्वेतावभासः कफजः परिस्रावी भागन्दरः” । कठिनः पिडकावस्थायाम् । परिस्रावी निरन्तरस्रावशीलः । अथ सान्निपातिकं शम्बूकावर्त्तसंज्ञमाह । “बहुवर्णरुजा स्रावा पिडका गोस्तनोपमा । शम्बूकावर्त्तगतिकः शम्बू- कावर्त्तकीमतः” बहुवर्णरुजास्रावा बहुशब्दो वर्णा- दिभिः प्रत्येकं संवध्यते गतिः स्रावमार्गः । अथ शल्यज- मुन्मार्गसंज्ञमाह । “क्षताद्गतिः पायुगता विवर्द्धते ह्युपेक्षणात् स्यः कृमयो विदार्य्य ते । प्रकर्वते मार्गमने- कधामुखैर्व्रणैस्तमुन्मार्गभगन्दरं वदेत्” । क्षतात् कण्ट- कादिना नखेन कण्डूयनादिना वाऽभिघातात् । गतिः स्रावः उन्मार्गभन्दरम् एतस्य तिर्य्यककृतभार्गैः पुरी- [] षादिनिर्गमादुन्मर्गसंज्ञ” । कष्टसाध्यमसाध्यञ्चाह “घोराः साधयितुं दुःखा सर्व एव भगन्दराः । तेष्वसाध्यस्त्रिदो- षोत्थः क्षतजश्च विशेषतः । वातमूत्रपुरीषाणि वक्रञ्च कृमयस्तथा । भगन्दरात् स्रवन्तस्तु नाशयन्ति तमातुरम्” ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4632-a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔁 जिनके अर्थ में "भगन्दर" आता है (6)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें