🕉️ 22 November 2026, Sunday · 08:56:40 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

भरती
bharatī
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
भरती १ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ भरना]
१. किसी चीज में भरे जाने का भाव । भरा जाना । मुहा॰—भरती करना =किसी के बीच में रखना, लगाना या बैठाना । जैसे,— (क) इसमें (५) की और भरती करो । (ख) टाँका भरती करना । भरती का= जो केवल स्थान पूरा करने के लिये रखा जाय । बहुत ही साधारण या रद्दी ।
२. नक्काशी, चित्रकारी या कशीदे आदि में बीत का खाली स्थान इस प्रकार भरना जिसमें उसका सौंदर्य बढ़ जाय । जैसे, कशीदे के बूटों में की भरती, नैचे में की भरती ।
३. दाखिल या प्रविष्ट होने का भाव । प्रवेश होना । जैसे, लड़कों का स्कूल में भरती होना, फौज में भरती होना ।
४. वह नाव जिसमें माल लादा जाता हो । (लश॰) ।
५. वह माल जो ऐसी नाव में भरा या लादा जाय । (लश॰) ।
६. जहाज पर माल लादने की क्रिया । (लश॰) ।
७. समुद्र में पानी का चढ़ाव । ज्वार । (लश॰) ।
८. नदी के पानी की बाढ़ । (लश॰) ।
भरती २ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰]
१. साँवाँ नामक कदन्न ।
२. एक प्रकार की घास जो पशुओं के चारे के काम में आती है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
भरती (ई), f. N. of a daughter of Agni Bharata, MBh.
of a river, VP.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (747,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🔁 जिनके अर्थ में "भरती" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें