🕉️ 20 November 2026, Friday · 01:44:30 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

भुलाना
bhulānā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
भुलाना १ क्रि॰ सं॰ [हिं॰ भूलना]
१. भूलने का प्रेरणार्थक रूप । भ्रप में डालना । धोखा देना । उ॰— बंधु कहत घर बैठे आवैं । अपनी माया माहि भुलावैं ।—लल्लू (शब्द॰) ।
२. भूलना । विस्मृत करना । उ॰—(क) हँसि हँसि बोली टेके काँधा । प्राति भुलाइ चहै जल बांधा ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) ये हैं जिन सुख वे दिए, करति क्यों न हित होस । ते सब अबहि भुलाइयतु तनक दृगन के दोस ।—पद्माकर (शब्द॰) ।
भुलाना पु २ † क्रि॰ अ॰
१. भ्रम में पड़ना । उ॰—(क) हाथ बीन सुनि मिरग भुलाहीं । नर मोहहिं सुनि पैग न जाहीं ।— जायसी (शब्द॰) । (ख) पँड़ित भुलान न जानहिं चालू । जीव लेत दिन पूछ न कालू ।—जायसी (शब्द॰) । (ग) यसुदा भरम भुलानी झूले पालना रे ।—गीत (शब्द॰) ।
२. भटकना । भरमना । राह भूलना । उ॰— सो सयान मारग रहि जाय । करै खोज कबहूँ न भुलाय ।— कबीर (शब्द॰) ।
३. भूल जाना । विस्मरण होना । विसरना । उ॰— (क) मात महातम मान भुलाना । मानत मानत गवना ठाना ।— कबीर (शब्द॰) । (ख) घड़ी अचेत होय जो आई । चेतन की सब चेत भुलाई ।—जायसी (शब्द॰) । (ग) एवमस्तु, कहि कपट मुनि बोला कुटिल कठोर । मिलब हमार भुलाब जनि कहहु त हमाहि न खोरि ।— तुलसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "भुलाना" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें