🕉️ 19 November 2026, Thursday · 02:14:56 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

भोज
bhoja
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
भोज १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ भोजन या भोज्य]
१. वहुत से लोगों का एक साथ बैठकर खाना पीना । जेवनार । दावत । यौ॰—भोजभात= बच्ची पक्की रसोई का ज्योनार ।
२. भीज्यपदार्थ । खाने की चीज ।
३. ज्वार और भाँग के योग से बनी हुई एक प्रकार की शराब जो पूने की ओर मिलती है ।
भोज २ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. भाजकट नामक दश । जसे आजकल भोजपुर कहते हैं ।
२. चंद्रवंशियों के एक वंश का नाम ।
३. पुराणनुसार शांति देवी के गर्भ से उत्पन्न वसुदेव के एक पुत्र का नाम ।
४. महाभारत के अनुसार राजा द्रुह्मु के एक पुंत्र का नाम ।
५. श्रीकृष्ण के सखा एक स्बाल का नाम । उ॰—अर्जुन भोज अरु सुबल श्रीदामा मधुंमंगल इक ताक ।—सूर (शब्द॰) ।
६. कान्यकुब्ज के एक प्रसिद्ध राजा जो महाराज रामभद्र देव के पुत्र थे । इन्होंने काशमीर तक अधिकार किया था । ये नवीं शताव्दी में हुए थे ।
७. मालवे के परमारवंशी एक प्रसिद्ध राजा जो संस्कृत के बहुत बड़ े विद्वान्, कवि और विद्याप्रेमी थे । इनका काल १० वीं शती का अंत और ११ वीं शती का प्रारंभ माना जाता है । विशेष—ये धारा नगरी के सिंधुल नामक राजा के लड़के थे और इनकी माता का नाम सावित्री था । जब ये पाँच वषं के थे, तभी इनके पिता अपना राज्य और इनके पालनपोषण का भार अपने भाई मुंज पर छोड़कर स्वर्गवासी हुए थे । र्मुज इनकी हत्वा करना चाहता । था, इसलिये उसने बगाल के वत्सराज को बुलाकर उसको इनकी हत्या का भार सौंपा । वत्सराज इन्हें बहाने से देवी के सामने बलि देने के लिये ले गया । बहाँ पहुँचने पर जब भोज को मालूम हुआ कि यहाँ मैं बलि चढ़ाया जाऊँगा, तब उन्होंने अपनी जाँघ चीरकर उसके रक्त से बड़ के एक तै पर दो श्लोक लिखकर वत्सराज को दिए और कहा कि थे मुंज को दे देना । उस समय वत्सराज को इनकी द्दत्या करने का साहस न हुआ और उसने इन्हें अपने यहाँ ले जाकर छिया रखा । जब वत्सराज भोज का कृत्रिम कटा हुआ सिर लेकर मुंज के पास गया, और भोज के श्लोक उसने उन्हें दिए, तब मुंज को बहुत पश्चात्ताप हुआ । मुंज को बहुत विलाप करते देखकर वत्सराज ने उन्हें असल हाल बतला दिया और भोज को लाकर उनके सामने खड़ा कर दिया । मुंजने सारा राज्य भोज को दे दिया और आप सस्त्रीक वन को चले गए । कहते हैं, भोज बहुत बड़े वीर, प्रतापी, पंडित और गुण- ग्राही थे । इन्होंने अनेक देशों पर विजय प्राप्त की थी और कई विषयों के अनेक ग्रंथों का निर्माण किया था । इनका समय १० वीं ११ वीं शताब्दी माना गया है । ये बहुत अच्छे कवि, दार्शनिक और ज्योतिषी थे । सरस्वतीकठाभरण, श्रृगारमंजरी, चंपूरामायण, चारुचर्या, तत्वप्रकाश, व्यवहार- समुच्चय आदि अनेक ग्रंथ इनके लिखे हुए बतलाए जाते हैं । इनकी सभा सदा बड़े बड़े पंडितों से सुशोभित रहती थी । इनकी स्त्री का नाम लीलावती था जो बहुत बड़ी विदुषी थी ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
भोज mfn. bestowing enjoyment, bountiful, liberal, RV.
enjoying, leading a life of enjoyment, BhP.
भोज m. a king with uncommon qualities, AitBr.
(pl.) N. of a country (near the Vindhya mountain) or of a people (the descendants of Mahā-bhoja), MBh.; Hariv.; Pur. &c.
a king of the Bhojas, MBh.
N. of Bhoja-deva (q.v.), Daś.; Sāh.; Rājat.
of various kings and other men, Hariv.; Ragh. &c.
= भोज-कट, q.v., L.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (767,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
भोजः [भुज्-अच्] 1 N. of a celebrated king of Mālvā (or Dhārā); (supposed to have flourished about the end of the tenth or the beginning of the eleventh century, and to have been a great patron of Sanskrit learning; he is also supposed to have been the author of several learned works, such as सरस्वतीकंठाभरण &c.). --2 N. of a country. --3 N. of a king of the Vidarbhas; भोजेन दूतो रघवे विसृष्टः R. 5. 39; 7. 18, 29, 35. --जाः (m. pl.) N. of a people. --Comp. --अधिपः an epithet of {1} Kaṃsa. {2} Karṇa. --इंद्रः a king of the Bhojas. --कटं N. of a town founded by Rukmin. --देवः, --राजः king Bhoja; see (1) above. --पतिः {1} king Bhoja. {2} an epithet of Kaṃsa.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0827-a)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
भोज पु० भुज--अच् । १ स्वनामख्याते देशभेदे स च दशः (भोजपुर) इति ख्यातः । २ धारापुरस्य नृपभेदे भोजप्रबन्ध भोजचरितादौ तद्वृत्तान्तो दृश्यः । “धन्थः श्रीभोजराजस्त्रिभुवनविजयी” उद्भटः । वसुदेवस्य शान्तिदेवागर्भजाते ३ पुत्रभेदे पु० हरिवं० ६६ अ० । ४ द्रुह्युनृपपुत्रभेदे भा० आ० ८३ अ० ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4706,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "भोज" आता है (11)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें