🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:38:07 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

मकोय
makoya
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
मकोय संज्ञा स्त्री॰ [मं॰ काकमाता या काकमात्री से विपर्यय]
१. एक प्रकार का क्षुप जिसके पत्ते गोलाई लिए लंबोतरे होते हैं और जिसमें सफेद रंग क छोटे फूल लगते हैं । क्बैया । विशेप—फल के विचार से यह क्षुप दो प्रकार का होता है । एक में लाल रंग के और दूसरे में काले रंग के बहुत छोटे छोटे, प्रायः काली मिर्च के आकार और प्रकार के, फल लगते हैं । इसकी पत्तियों और फलों का व्यवहार ओषधि के रूप में होता है । इसके पत्ते उबालकर रोगियों को दिए जाते हैं । इसके क्वाथ को मकीय की भुजिया कहते हैं । वैद्यक में इसे गरम, चरपरी, रसायन, स्निग्ध, वीर्यवर्धक, म्वर को उत्तम करनेवाली, हृदय और नैत्रों को हितकारी, रुचिकारक, दस्तावर और कफ, शूल, बवासीर, सूजन, त्रिदोष, कुष्ठ, अतिसार, हिचकी, वभन, श्वास, खाँसी और ज्वर आदि को दूर करनेवाली माना जाता है ।
२. इस क्षुप का फल ।
३. एक प्रकार का कँटीला पौधा जिसके फल खटमिट्ठे होते हैं । विशेष—यह पौधा प्रायः सीधा ऊपर की ओर उठता है । इसमें प्रायः सुपारी के आकार के फल लगते हैं जो पकने पर कुछ ललाई किए पीले रग के होते हैं । ये फल एक प्रकार के पतले पत्तों के आवरण में बंद रहते हैं । फल खटमिट्ठा होता है और उसमे एक प्रकार का अम्ल होता है जिसके कारण वह पाचक होता है ।
४. इस पौधे का फल । रसभरी ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "मकोय" आता है (12)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें