अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
मथना १क्रि॰ स॰[सं॰ मथन वा मन्थन] १. किसी तरल पदार्थ को लकड़ी आदि से वेगपूर्वक हिलाना या चलाना । बिलोना । रिड़कना । जैसै, दही मथना, समुद्र मथना इत्यादि । उ॰— (क) का भा जोग कहानी कथें । निकसै धीव न बिनु दधि मथें ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) दत्तात्रेय ममं नहिं जाना मिथ्या स्वाद भुलाना । सलिला मथि कै घृत को काढेउ ताहि समाधि समाना ।—कबीर (शब्द॰) । (ग) मुदिता मथइ बिचार मथानी । दम अधार रजु सत्य सुबानी ।— तुलसी (शब्द॰) । क्रि॰ स॰—डालना ।—देना ।—लेना । २. चलाकर मिलाना । गति देकर एक में मिलाना । उ॰— मथि मृग मलय कपुर सबन के तिलक किए । कर मणि माला पहिराए सबन विचित्र ठए ।—सूर (शब्द॰) । ३. न्यस्त व्यस्त करना । नष्ट करना । ध्वंस करना । उ॰— (क) सेन सहित तव मान मथि, बन उजारि पुर जारि । कस रे सठ हनुमान कपि, गएउ जो तव सुत मारि ।— तुलसी (शब्द॰) । (ख) अध वक शकट प्रलंव हानि, मारेउ गज चाणूर । धनुष भंजि द्दढ़ दौरि पुनि, कंस मथे मदमूर ।—केशव (शब्द॰) । ४. घूम घूमकर पता लगाना । बार बार श्रमपूर्वक ढूँढ़ना । पता लगाना । जैसे—तुम्हारे लिये सारा शहर मथ डाला गया, पर कहीं तुम्हारा पता न लगा । ५. पके हुए फोड़े आदि का फूटने के लिये रभीतर ही भीतर टीसना । दर्द करना । ६. किसी बात को बारंबार विचारना, सोचना । उ॰—ज्ञान कथा को मथि मन देखो ऊधो बहु धोपी । टरति घरी धिन एक न अँखिया श्याम रूप रोपी ।— सूर (शब्द॰) । ७. बार बार किसी क्रिया का करना । किसी कार्य को बहुत अधिक बार करना ।
मथना २संज्ञा पुं॰ मथानी । रई । उ॰—घूमि रहे जित दधि मथना सुनत मेघ ध्वनि लाज रा । चरनों कहा सदन की सोभा वैकुंठह ते राजै री ।—सूर (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।