🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:32:22 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

मलना
malanā
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
मलना क्रि॰ स॰ [सं॰ मलन]
१. हाथ अथवा किसी और पदार्थ से किसी तल पर उसे साफ, मुलायम या अच्छा करने के लिये रगड़ना । हाथ या किसी और चीज से दबाते हुए घिसना । मर्दन । मींजना । मसलना । जैसे, लोई मलना, घोड़ा मलना बरतन मलना । उ॰—(क) यहि सर घड़ा न बूड़ता मंगर मलि भलि न्हाय । देवल बूड़ा कलस लों पक्षि पियासा जाय ।—कबीर (शब्द॰) ।(ख) चलि सखि तेहि सरोवर जाहिं । जेहि निर्मल अंग मलि मलि न्हाहिं । मुक्ति मुक्ता अंबु के फल तिन्हैं चुनि चुनि खाहिं ।—सूर (शब्द॰) । संयो॰ क्रि॰—डालना ।—देना । मुहा॰—दलना मलना=(१) चूर्ण करना । पीसकर टुकड़े टुकड़े करना । उ॰—रन मत्त रावण सकल सुभट प्रचंड भुजबल दलमले ।—तुलसी (शब्द॰) । (२) मसलना । हाथों से रगड़ना । घिसना । हाथ मलना=(१) पछताना । पश्चाताप- करना । उ॰—बार बार करतल कहँ मलि कौ । निज कर पीठ रदन सों दलि कै ।—गोपाल (शब्द॰) । (२) क्रोध प्रगट करना । उ॰—चलो सुकर्मा बीर भलो अंबर तन धारे । मलो करहि भरि क्रोध हलोरन नद बहुवारे ।—गोपाल (शब्द॰) । किसी तरल पदार्थ या चूर्ण आदि को किसी तल पर रखकर हाथ से रगड़ना । मालिश करना । जैसे, तेल मलना, सुरती मलना । उ॰—(क) मधु सों गीले हाथ ह्वै ऐंचो धनुष न जाइ । ते पराग मलि कुसुम शर बेधत मोहिं बनाइ ।—गुमान (शब्द॰) । (ख) चलेउ भूप पुरुमित्र मित्रहुति मगध मित्र मन । पट पवित्र मन चित्र सहित मलि इत्र धरे तन ।—गोपाल (शब्द॰) ।
३. किसी पदार्थ को टुकड़े टुकड़े या चूर्ण करने के लिये हाथ से रगड़ना या दबाना । मसलना । मींजना । उ॰—जो कहो तिहारा बल पाय बाएँ हाथ नाथ, आँगुरी सों मेरु मलि डारों यह छिन मैं ।—हनुमन्नाटक (शब्द॰) ।
४. मरोड़ना । ऐंठना । जैसे, मुँह मलना, नाक मलना, कान मलना । संयो॰ क्रि॰—डालना ।—देना ।
५. हाथ से बार बार रगड़ना या दबाना । जैसे, छाती मलना, गाल मलना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🔁 जिनके अर्थ में "मलना" आता है (16)
निकाष खुरचना । रगड़ना । घसना । मलनाउन्मर्दन मलनाविनिष्पेष कुचलना । पीसना । मदिंत करना । रगड़ना । मलनामसलना हाथ से दबाते हुए रगड़ना । मलनासहराना धीरे धीरे हाथ फेरना । सहलाना । मलनामंथ मथना । बिलोना । यौ॰—मंथगिरि =दे॰ 'मंथपर्वत' । मंथगुण = मथनी की रस्सी ।…परिमल सुवास । उत्तम गंध । खुशबूमर्द्दन कुचलना । रौंदनाघट्टना हिलाना । डुलाना । चलानामोटन वायु । हवाप्रधावन वायु । हवादलना रगड़ या पीसकर टुकड़े टुकड़े करना । मलकर चूर चूर करना । चूर्ण करना । खं…तूमना रुई आदि के जमे हुए लच्छों को नोच नोच कर छुडा़ना । उँगली से रुई इस प्रक…मरदना पु क्रि॰ सं॰मर्दना पु क्रि॰ सं॰सहलाना धीरे धीरे किसी वस्तु पर हाथ फेरना । सहराना । सुहराना । जैसे,— तलवा सहल…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें