🕉️ 24 November 2026, Tuesday · 07:37:21 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

मूर्च्छा
mūrcchā
🟠 शब्दसागर🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
मूर्च्छा संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. प्राणी की वह अवस्था जिसमें उसे किसी बात का ज्ञात नहीं रहता, वह निश्चेष्ट पड़ा रहता है । संज्ञा का लोप । अचेत होना । बेहोशी । उ॰—गइ मूर्च्छा तब भूपति जागे । बोलि सुमंत कहन अस लागे ।—तुलसी (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—आना ।—खकर गिरना ।—होना । विशेष—आयुर्वद में मूर्च्छा रोग के ये कारण कहे गए हैं—विरुद्ध वस्तु खा जाना, मलमूत्र का वेग रोकना, अस्त्रशस्त्र से सिर आदि मर्मस्थानों में चोट लगाना अथवा सत्व गुण का स्वभावतः कम होना । इन्हीं सब्र कारणों से वाताति दोष मनोधिष्ठान में प्रविष्ट होकर अथवा जिन नाड़ियों द्वारा इंद्रियों और मन का व्यापार चलता है उनमें अधिष्ठित होकर, तमोगुण की वृद्धि करके मूर्च्छा उत्पन्न करते हैं । मूर्च्छा आने के पहले शैथिल्य होता है, जँभाई आती है और कभी कभी सिर या हृदय में पीड़ा भी जान पड़ती है । मूर्च्छा रोग सात प्रकार का कहा गया है—वातज, पित्तज, कफज, सन्निपातज, रक्तज, मद्यज और विषज । 'वातज' मूर्च्छा में रोगी को पहले आकार नीला या काला दिखाई पड़ने लगता है और वह बेहोश हो जाता है, पर थोड़ी ही देर में होश आ जाता है । इसमें कंप और अंग में पीड़ा भी होती है और शरीर भी बहुत दर्बल और काला हो जाता है । 'पित्तज' मूर्च्छा में बेहोशी के पहले आकाश लाल, पीला या हरा दिखाई पड़ता है और मूर्च्छा छूटते समय आँखें लाल हो जाती है, शरीर में गरमी मीलूम होती है, प्यास लगती है और शरीर पीला पड़ जाता है । 'श्लेष्मज' मूर्च्छा' में रागी स्वच्छ आकाश को भी बादलों से ढका और अँधेरा देखते देखते बेहोश हो जाता है और बहुत देर में होश में आता है । मूर्च्छा टूटते समय शरीर ढीला और भारी मालूम होता है और पेशाब तथा वमन की इच्छा होती है । 'सन्निपातज' में उपर्युक्त तीनों लक्षण मिले जुले प्रकट होते हैं और मिरगी के रोगी की तरह रोगी जमीन पर अकस्मात गिर पड़ता है और बहुत देर में होश में आता है । मिरगी और मूर्च्छा में भेद केवल इतना होता है कि इसमें मुँह से फेन नहीं आता और दाँत नहीं बैठते । 'रक्तज' मूर्च्छा में अंग ठक और दृष्टि स्थिर सी हो जाती है और साँस साफ चलती नहीं दिखाई देती । 'मद्यज' मूर्च्छा में रोगी हाथ पैर मारता और अनाप शनाप बकता हुआ भूमि पर गिर पड़ता है । 'विषज' मूर्च्छा में कंप, प्यास और झपकी मालूम होती है तथा जैसा विष हो, उसके अनुसार और भी लक्षण देखे जाते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
मूर्च्छा [मुर्च्छ् --भावे अङ्] 1 Fainting, swooning; R. 7. 44. --2 Spiritual ignorance or delusion. --3 A process in calcining metals; मूर्च्छां गतो मृतो वा निदर्शनं पारदोऽत्र रसः Bv. 1. 82. --4 The rising of sounds &c.; see मूर्च्छन (4) above. --5 Growth, increase --Comp. आक्षेपः (in Rhet.) expressing strong dissent by a swoon. --पगीत a. unconscious, fainted away.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0873-c)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
मूर्च्छा स्त्री मुर्च्छ--भावे अङ् । १ मोहे अमरः । २ अनिद्रा- यामपि बाह्येन्द्रिय व्यापारशून्यावस्थायां “क्षीणस्य बहु- दोषस्य विरुद्धाहारसेविनः । वेगाघातादभिघातात् हीनसत्त्वस्य वा पुनः । करणायतनेषूग्रा याह्येष्वाभ्य न्तरेषु च । निविशन्ते यदा दोषास्तदा मूर्च्छन्ति मानवाः” भावप्र० । ३ वृद्धौ च ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4759,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "मूर्च्छा" आता है (6)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬