अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
मौर १संज्ञा पुं॰[सं॰ मुकुट, पा॰ मउड़][स्त्री॰ अल्पा॰ मौरी] १. एक प्रकार का शिरोभूषण जो ताड़पत्र या खुखड़ी आदि का बनाया जाता है । विवाह में वर इसे अपने सिर पर पहनता है । उ॰—(क) अवधू बोत तुरावल राता । नाचै बाजन बाज बराता । मौर के माये दूलह दीन्हीं, अकथा जोरि कहाता । मड़ये के चारन समधी दीन्हों पुत्र विआहल माता ।—कबीर (शब्द॰) । (ख) सोहत मोर मनोहर माथे । मंगलमय मुकुता- मनि गाथे ।—तुलसी (शब्द॰) । (ग) रामचंद्र सीता सहित शोभत हैं तेहि ठौर । सुवरणमय मणिमय खचित शुभ सुंदर सिर मौर । -केशव (शब्द॰) । मुहा॰—मौर बाँधना=विवाह के समय सिर पर मौर पहनना । उ॰—पाँवरि तजहु देहु पग, पैरन बाँक तुखार । बाँध मौर औ छत्र सिर बेगि देहु असवार ।—जायसी (शब्द॰) । २. शिरोमणि । प्रधान । सरदार । उ॰—(क) जो तुम राजा आप कहावत वृंदाबन की ठौर । लूट लूट दधि खात सबन को सब चोरन के मौर ।—सुर (शब्द॰) । (ख) साधू मेरे सब बड़े अपनी अपनी ठौर । शब्द बिबेकी पारखी वह माथे का मौर ।—कबीर (शब्द॰) ।
मौर १संज्ञा पुं॰[सं॰ मुकुल, प्रा॰ मउल] छोटे छोटे फूलों या कलियों से गुथी हुई लंबी लटोंवाला धौद । मंजरी । बौर । जैसे,—आम का मौर । पयार का मौर । अशोक का मौर । उ॰—(क) नंद महर घर के पिछवाड़े राधा आइ बतानी हो । मनों अंब दल मौर देखइ कै कुहकि कोकिला बानी हो ।—सूर (शब्द॰) । (ख) चलत सुन्यो परदेश को हियरो रह्यौ न ठौर । लै मालिन मीतहिं दिया नव रसाल को मौर ।—मतिराम (शब्द॰) । मुहा॰—मौर बँधना=मौर निकलना । मंजरी लगना ।
मौर ३संज्ञा पुं॰[सं॰ मौलि (=सिर)] गरदन का पिछला भाग जो सरि के नीचे पड़ता है । गरदन । उ॰—(क) बौंह उँचै आँचरु उलटि मौर मोरि मुँह मोरि ।—बिहारी (शब्द॰) । (ख) मोर उँचै घूटेन नै नारि सरोवर न्हाइ ।—बिहारी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।