🕉️ 20 November 2026, Friday · 05:47:11 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

रागिनी
rāginī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
रागिनी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. विदग्धा स्त्री ।
२. मैना की बड़ी कन्या का नाम ।
३. जयश्री नाम की लक्ष्मी ।
४. संगीत में किसी राग की पत्नी या स्त्री । दे॰ राग । विशेष—हनुमत और भरत के मत से प्रत्येक राग की पाँच पाच रागिनियाँ और सोमेश्वर आदि के मत से छह छह रागिनियाँ हैं । परंतु साधारणतः लोक में छह रागों की छत्तीस रागिनियाँ ही मानी जाती हैं । इस अंतिम मत के अनुसार प्रत्येक राग की रागिनियाँ इस प्रकार हैं । श्रीराग की भार्याएँ या रागिनियाँ—पालश्री, त्रिवणी, गौरी, केदारी, मधुमाधवी और पहाड़ी । वसंत राग की रागिनियाँ— देशी, देवगिरि, बैराटी, टौरिका, ललिता और हिंडोल । पंचम राग की रागिनियाँ—विभास, भूपाली, कर्णाटी, पठहंसिका, मालवी, और पटमंजरी । भैरव राग की रागिनियाँ—भैरवी, र्बगाली, सैंधवी, रामकेली, गुर्जरी और गुणकली । मेघ राग की रागिनियाँ—मल्लारी, सौरटी, सावेरी, कौशिकी, गांधारी और हरश्रृगार । नटनारायण राग की रागिनियाँ—कामोदी, कल्याणी, आभीरी, नाटिका, सारंगा और हम्मोरी । अन्य मत से रागों की रागिनियाँ इस प्रकार हैं । भैरव—मध्यमादि (मधुमाधवी), भैरवी, बगाली, वरारी और सैंधवो । मालकोस— टीड़ी, खंबावती, गौरी, गुणकरी और ककुमा । हिडोल— बिलावती, रामकली, देसाख, पटमंजरी और लालत । दीपक— केदारी, करणाटी, देसी टौड़ी, कामोदी और नट । श्री—वसंत, मालवी, मालश्री, असावरी और धनाश्री । मेघ—गौड़मल्लारी, देसकार, भूपाली, गुर्जरी और श्रीरंक । कुछ लोगों के मत से रागिनियों के उक्त नामों में मतभेद भी है । इन छतीस रागिनियों के अतिरिक्त और भी सैकड़ों रागिनियाँ हैं, जो प्रायः कई रागों और रागिनियों के मेल से बनती हैं, और जिन्हें संकर रागिनी कहते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें