रेल
१ संज्ञा स्त्री॰ [अं॰]
१. सड़क की वह लोहे की पटरी जिसपर रेलगाड़ी के पहिए चलते हैं ।
२. भाप के जोर से चलनेवाली गाड़ी । रेलगाड़ी । विशेष—भाप के इंजन से चलनेवाली गाड़ी का आविष्कार पहले पहल सन् १८०२ ई॰ में इंगलैंड में हुआ । तब से इसका प्रचार बहुत बढ़ता गया, यहाँ तक कि अब वृथ्वी पर बहुत कम ऐसे सभ्य देश हैं जिनमें रेलगाड़ी न हों । यौ॰—रेल इंजिन = रेलगाड़ी चलाने का यंत्र या मशीन । रेलगाड़ी = दे॰
रेल । रेलमंत्री = रेल महकमा का सर्वोच्च मंत्री । रेलवे ।
रेल
२ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ रेलना]
१. बहाव । धारा ।
उ॰—भूषण भनत जाके एक एक शिखर ते केते धौं नदी नद की रेल उतरति है ।—भूषण (शब्द॰) ।
२. अधिक्य । भरमार ।
उ॰—सधन कुंज में अमित केलि लखि तनु सुगंध की रेल ।—सूर (शब्द॰) । यौ॰—रेल ठेल । रेल पेल ।
रेल ठल
संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰] दे॰
रेलपेल ।
उ॰—कहै पदमाकर हमेसा दिव्य बीथिन मो बानन की रेलठेल ठेलन ठिलति है ।— पदमाकर (शब्द॰) ।
रेल पेल
[हिं॰ रेलना + पेलना]
१. भीड़ जिसमें लोग एक दूसरे को धक्का देते हैं ।
२. भरमार । अधिकता । ज्यादति ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।