🕉️ 19 November 2026, Thursday · 02:34:07 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

लामा
lāmā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
लामा १ संज्ञा पुं॰ [ति॰] तिब्बत या मंगोलिया के बौद्धों का धर्मा- चार्य, जो अनेक अंशों में उनका राजनीतिक शासक भी होता है । ऐसा धर्माचार्य सदा साधु और विरक्त हुआ करता है और मठों में रहता है ।
लामा २ संज्ञा पुं॰ [पेरू देश की भाषा] घास खाने और पागुर करनेवाला एक जंतु जो ऊँट की तरह का होता है । विशेष—आकार में यह जंतु ऊंट से कुछ छोटा होता है और इसकी पीठ पर कूबड़ नहीं होता । यह दक्षिणी अमेरिका में पाया जाता है । यह बहुत चपल, बलवान् और शीघ्रगामी होता है । इसे जब तक हरी घास मिलती है तब तक पानी की कोई आवश्यकता नहीं होती । इसकी सब उँगलियाँ अलग अलग होती हैं और प्रत्येक उँगली में एक छोटा मजबूत खुर होता है । इसके रोएँ बहुत मुलायम होते हैं और इसकी खाल का चरसा बहुत अच्छा होता है; इसीलिये कुत्तों की महायता से इसका शिकार किया जाता है । जब कोई इसे छेड़ता है तब यह उसपर थूक देता है, जिसका कुछ विपैला प्रभाव होता है । जंगली दशा में इसे 'ग्वाना' और पालतू दशा में 'लामा' कहते हैं ।
लामा ३ वि॰ [सं॰ लम्ब] [वि॰ स्त्री॰ लामी] दे॰ लंवा । उ॰—(क) ऊधो हरि काहे के अंतर्यामी । अजहुँ न आइ मिलै इहि औसर अवधि बतावत लामी ।—सर (शब्द॰) । (ख) लामी लूम लसत लपेटि पटकत भट देखो देखो लखन लरनि हनुमान की ।— तुलसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें