🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:12:16 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

लीक
līka
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
लीक १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ लिख्]
१. लंबा चला गया चिह्व । लकीर । रेखा । क्रि॰ प्र॰—खींचना । मुहा॰—लीक करके=दे॰ 'लोंक खींचकर' । उ॰—आगम निगम पुरान कहत करि लीक ।—तुलसी (शब्द॰) । लीक खींचना= (१) किसी बात का अटल और दृढ़ होना । इस प्रकार स्थिर किया जाना कि न टले । (२) मर्यादा बंधना । व्यवहार का प्रतिबंध या नियम स्थापित होना । हद या कायदा मुकर्रर होना । (३) साख बँधना । प्रतिष्ठा स्थिर होना । उ॰—हरि चरनारबिंद तजि लागत अनत कहूँ तिनकी मति काँची । सूरदास भगवंत भजन जे तिनकी लोक चहूँ दिसि खाँची ।—सूर (शब्द॰) । लीक खोंचकर=इस बात की दृढ़ प्रतिज्ञा करके कि ऐसा ही होगा । निश्चयपूर्वक । जोर देकर । उ॰— सूर श्याम तेरे बस राधा, कहति लीक मैं खाँची ।—सूर (शब्द॰) ।
२. गहरी पड़ी हुई लकीर ।
३. गाड़ी के पहिए से पड़ी हुई लकीर । उ॰—लीक लीक गाड़ी चलै लीकै चलै कपूत ।—(शव्द॰) ।
४. चलते चलते बना हुआ रास्ते का निशान । ढुर्री । जैसे,— यही लोक पकड़े सीधे चले जाओ । मुहा॰—लीक पकड़ना=ढुर्री पर चलना । पगडंडी पर होना । लोक पीटना=पुराने निकले हुए रास्ते पर चलना । चली आती हुई प्रथा का ही अनुसरण करना । बँधी हुई रीति या प्रणाली पर ही चलना । लोक लोक चलना=दे॰ 'लोक पीटना' ।
५. महत्व या प्रतिष्टा । मर्यादा । नाम । यश । उ॰—दंपति धरम आचरन नीका । अजहुँ गाव श्रुति जिन्हकैं लोका ।—तुलसी (शब्द॰) ।
६. बँधी हुई मर्यादा । लोकव्यवहार की बंधा हुई सीमा या व्यवस्था । लोकनियम । उ॰—नँदनदन केदज नेह मेह जिन लोक लोक लापी ।—सूर (शब्द॰) ।
७. बँधा हुई विधि । रीति । प्रथा । चाल । दस्तुर ।
८. हद । प्रतिबध ।
९. कलंक की रेखा । धब्बा बदनामी । लाछन । उ॰— तिहि देखत मेरी पट काढ़त लोक लगा तुम काज ।—सूर (शब्द॰) ।
१०. गिनती के लिये लगाया हुआ चिह्न । गिनती । गणना । उ॰—बारिदनाद जेठ सुत तासू । भट मह प्रथम लोक जग जासू ।—तुलसी (शब्द॰) ।
लीक २ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰] मटियाले रंग की एक चिड़िया जो बत्तख से कुछ छोटी होती है ।
२. दे॰ लोख ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "लीक" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें