🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:33:11 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

लूक
lūka
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
लूक १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ लुक] एक प्रकार का जलता हुआ पिंड दो आकाश से गिरता हुआ कभी कभी दिखाई पड़ता है । टूटा हुआ तारा । विशेष दे॰ उल्का । उ॰—(क) दिन ही लूक परन विधि लागे ।— मानस, ६ । ३१ । (ख) लूक न असनि केतु नहिं राहू ।— मानस, ६ । ३१ ।
लूक २ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ लुक(=जलना)]
१. अग्नि को ज्वाला । आग की लपट ।
२. पतली लकड़ी जिसका छोर दहकता हुआ हो । जलती हुई लकड़ी । लुत्ती । उ॰— दोउ लियो ठीक विचारि, इक लूक लीन्हो बारि ।— रघुराज (शब्द॰) । मुहा॰—लूक लगाना=जलती लकड़ी या बत्ती छुलाना । आग लगाना । उ॰— मारि मुलूक में लूक लगायों ।— लाल (शब्द॰) ।
३. गरमी के दिनों की तपी हवा । तप्त वायु का झोंका जो शरीर में लपट की करह लगे । लू । उ॰—ए ब्रजचंद्र ! चलौ किन वा ब्रज, लूकैं बसंत की ऊकन लागों ।— पद्माकर (शब्द॰) ।
४. टूटा हुआ तारा । उल्का । लूक । उ॰— सुमारि राम तरीके तोयनिधि लंक लूक सो आया ।—तुलसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "लूक" आता है (5)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें