🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:13:49 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

लूटना
lūṭanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
लूटना क्रि॰ सं॰ [सं॰ लुट् (=लूटना)]
१. बलात् अपहरण करना । जबरदस्ती छीनना । भय दिखाकर, मार पटिकर या छीन झपटकर ले लेना । जैसे,—रास्ते में डाकुओं ने सारा माल लूट लिया । उ॰— (क) केशव फूलि नचैं भ्रकुटी, कटि लूटि नितंब लई बहु काली ।—केशव (शब्द॰) । (ख) जानी न ऐसी चढा चढ़ी में केहि धौं कटि बीच ही लूटि लई सी ।— पद्माकर (शब्द॰) । (ग) चोर चख चोरिन चलाक चित चोरी भयो, लूटि गई लाज, कुल कानि को कटा भयो ।—पद्माकर (शब्द॰) । संयो॰ क्रि॰—लेना । यौ॰—लूटना पाटना । लूटना मारना । मुहा॰—लूट खाना=दूसरे का धन किसी न किसी प्रकार ले लेना ।
२. बरबाद करना । तबाह करना ।
३. धोखे से या अन्यायपूर्वक किसी का धन हरण करना । अनुचित रीति से किसी का माल लेना । जैसे,— कचहरी में जाओ, तो अमले लूटते हैं । मुहा॰— (किसी को) लूट खाना=किसी का धन अनुचित रीति से ले लेना । किसी का माल मारना ।
४. बहुत अधिक मूल्य लेना । वाजिब से बहुत ज्यादा कीमत लेना । ठगना । जैसे,— वह दूकानदार ग्राहकों को खूब लूटता है ।
५. मोहित करना । मुग्ध करना । वशीभूत करना । मन हाथ में करना । उ॰— छूटी घुँघरारी लट, लूटी है बधूटी बट, टूटी चट लाज तेंन जूटी परी कहरैं ।— दीनदयाल (शब्द॰) ।
५. भोग करना । भोगना । जैसे,—सुख लूटना, आनंद लूटना । विशेष— इस क्रिया का प्रयोग सुख या आनंद का भोग करने के अर्थ में भी सुख, आनंद, मोज आदि कुछ शब्दों के साथ होता है । जैसे,—आनंद लूटना सुख लूटना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "लूटना" आता है (10)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें