लोई
१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ लोप्ती = प्रा॰ लोबी] गुँधे हुए आटे का उतना अंश जो एक रोटी मात्र के लिये निकालकर गोली के आकार का बनाया जाता है और जिसे बेलकर रोटी बनाते हैं ।
उ॰— भाजी भावती है महा मोदक मही की शोभा पूरी रची है कर लोनाई बिधि लोई में ।—रघुनाथ (शब्द॰) ।
लोई
२ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ लोमीय (= लोई)] एक प्रकार का कंबल जो पतले ऊन से बुना जाता है और कंबल से कुछ अधिक लंबा और चौड़ा होता है । इसकी बुनावट प्राय: दुसुत्ती की सी होती है ।
उ॰—सीतलपाटी टाट, लोई कम्बल ऊन के । बची न एकौ हाट, खेस निवारहि आदिहै ।—सूदन (शब्द॰) ।
लोई
३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ लोक] लोग । दे॰
लोई ।
उ॰—(क), नागर नवल कुँआर वर सुंदर मारग जात लेत मन गोई ।—सूर (शब्द) । (ख) सूरश्याम मनहरण मनोहर गोकुल बसि मोहे सब लोई ।—सूर (शब्द॰) । (ग) बल बसदेव कुशल सबू लोई । अर्जुन यह सुन दीने रोई ।—सूर (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।