🕉️ 19 November 2026, Thursday · 07:38:44 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

वसंत
vasaṃta
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
वसंत संज्ञा पुं॰ [सं॰ वसन्त] [वि॰ वासंत, वासंतक, वासतिक, वसंती]
१. वर्ष की छह ऋतुओं में से प्रधान और प्रथम ऋतु जिसके अंतर्गत चैत और बैसाख के महीने माने गए है । नई पत्ती लगने और बहुत से फूल फूलने की सुंदर ऋतु । बहार का मौसम । विशेष—प्राचीन वैदिक काल में यह ऋतु चैत और बैसाख में ही पड़ती थी; पर क्रमशः अयन खिसकने से आजकल प्रकृति में कुछ अंतर दिखाई पड़ता है । इसी से पीछे के कुछ ग्रंथों में फागुन और चैत के महीने वसंत ऋतु के कहे गए हैं । पर काव्य आदि में परंपरानुसार अबतक चैत और बैसाख ही इस ऋतु के महीने माने जाते हैं । वसंत ऋतु के ये लक्षण कहे गए हैं—पेड़ों में फूल लगना और नई पत्तियाँ आना, शीतल, मंद और सुगंधयुक्त वायु चलना, सायंकाल अत्यंत मनोरम होना और स्त्री पुरुषों का उमंग से भरना, आदि । इस ऋतु में प्राचीन काल में वसंतोत्सव और मदनपूजा होती थी । आजकल होली का उत्सव उसी की परंपरा है । पुराणों में इस ऋतु का अधिष्ठाता देवता कामदेव का सहचर कहा गया है ।
२. अतिसार रोग ।
३. शीतला रोग । विस्फोटक । चेचक ।
४. मसूरिका रोग ।
५. छह रागों में दूसरा राग । (संगीत) । विशेष—इस राग की उत्पत्ति पंचवक्त्र शिव के पाँचवें मुख से कही गई है । इसकी छह रागिनियाँ ये हैं—देशी, देवगिरी, वैराटी, ताड़िका, ललिता और हिंडोला । कल्लिनाथ के अनुसार छह रागिनियाँ ये हैं—अंधूली, गमकी, पटमंजरी, गौड़केरी, धामकली और देवशाखा । संगीतदामोदर का मत है कि श्रीपंचमी से हरिशयनी एकादशी तक वसंत राग गा सकते हैं । पर संगीतदर्पण के अनुसार इसे वसंत ऋतु में ही गाना चाहिए । इसका सरगम इस प्रकार है—सा, रि, ग, म, प, नि, सा । कुछ लोग इस राग को हिंदोल राग का पुत्र मानते हैं ।
६. एक ताल का नाम । (संगीत) ।
७. फूलों का गुच्छा ।
८. नाटक में विदूषकों की आख्या वा नाम (को॰) ।
९. एक वृत्त का नाम (को॰) ।
वसंत २ वि॰
१. बसंती । वसंत ऋतु का । वसंत संबंधी ।
२. युवा । जीवन के वसंत में वर्तमान । युवक ।
३. कार्यतत्पर । काम में संलग्न [को॰] ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
वसन्त m. (n. g. अर्धर्चादि) ‘brilliant (season)’, spring (comprising accord. to some, the months Caitra and Vaiśākha or from the middle of March to that of May See ऋतु; often personified and considered as a friend or attendant of Kāmadeva, the god of love), RV. &c. &c.
a partic. metre (4 times ˘ ¯ ˘ ˘ ¯ ˘), Col.
a partic. time (in music), L.
diarrhoea, L.
N. of a man, Rājat.
वसन्त &c. See p. 930, col. 1.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (930,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
वसंतः 1 The spring, vernal season (comprising the two months चैत्र and वैशाख); मधुमाधवौ वसंतः Suśr.; सर्वं प्रिये चारुतरं वसंते Rs. 6. 2; विहरति हरिरिह सरसवसंते Gīt. 1. --2 Spring personified as a deity and regarded as a companion of Kāmadeva; सुहृदः पश्य वसंतकिं स्थितं Ku. 4. 27. --3 Dysentery. --4 Smallpox. --5 (In dramas) A nickname for the Vidūṣaka or buffoon. --Comp. --अवतारः the advent or setting in of the spring; वसंतावतारसमयेऽस्या उन्मादयितृकं रूपं प्रेक्ष्य Ś. 1. --उत्सवः the vernal festival, spring-festivities, formerly held on the full-moon day of Chaitra, but now on the full-moon day of Phālguna, and identified with the Holi festival. --कालः the spring-tide, vernal season. --घोषिन् m. a cuckoo. --जा {1} the Vāsantī or Mādhavī creeper. {2} the spring festival; see वसंतोत्सव. --तिलकः --कं the ornament of the spring; फुक्लं वसंततिलकं तिलकं वनाल्याः Cand. M. 5. --(कः --का --कं) N. of a metre; see App. I. --दूतः {1} the cuckoo. {2} the month called Chaitra. {3} the musical mode हिंदोल. {4} the mango tree. --दूती the trumpet-flower. --द्रुः, --द्रुमः the mango tree. --पंचमी the fifth day in the bright half of Māgha. --बंधुः, --योधः --सखः epithets of the god of [] love.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0953-b)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
वसन्त पु० वस--झ । मधुमाधवात्मके ऋतुभेदे “मधुश्च माध- वश्च वासन्तिकावृतुः” यजु श्रुतिः । २ अतिसारे शब्दर० । ३ नाट्ये विदूषकोपाधौ । ४ रागभेदे च । “आन्दोलिता च देशाख्या लोला प्रथममञ्जरी । मन्दारी चेति रागिण्यो वसन्तस्य सदानुगाः” इत्युक्ता अस्य पञ्च रागिण्यः षट् इत्यन्ये रामिणीशब्दे दृश्याः । [] अस्य गानकालः । “श्रीपञ्चमी समारभ्य यावत् स्याच्छ- यनं हरेः । तावद्वसन्तरागस्य गानमुक्तं मनीषीभिः” सङ्गीतदा० । ४ तालविशेषे । “जयमङ्गलगन्धर्वमकरन्द- त्रिभङ्गमाः । रतितालो वसन्तश्च जगझम्पोऽथ गारुणिः” वसन्तताले कर्त्तव्यो नगणो मगणस्तथा ।” सङीतदा० ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4863-a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "वसंत" आता है (13)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें