🕉️ 22 November 2026, Sunday · 09:08:42 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

श्रृंगी
śrṛṃgī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
श्रृंगी १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ श्रृङ्गिन्]
१. हाथी । हस्ती ।
२. वृक्ष । पेड़ ।
३. पर्वत । पहा़ड़ ।
४. एक ऋषि जो शमीक के पुत्र थे । इन्हीं के शाप से अभिमन्यु के पुत्र परीक्षित को तक्षक ने डसा था । उ॰—(क) श्रृंगी ऋषि तब कियो विचार । प्रजा दुःख कर नृपत गुहार ।—सूर (शब्द॰) । (ख) जहँ श्रृंगी ऋषिवर तप करहीं । चर्म नयन सो देखि न परहीं ।—राधा- कृष्ण (शब्द॰) ।
५. बरगद ।
६. पाकड़ ।
७. अमड़ा ।
८. ऋषभक, नामक अष्टवर्गीय ओषधि ।
९. सींगवाला पशु । जैसे,—गौ, बैल, बकरी आदि ।
१०. जीवक नामक ओषधि ।
११. सिंगिया नामक विष ।
१२. सींग का बना हुआ एक प्रकार का बाजा, जिसे कनफटे बजाते हैं । उ॰—श्रृंगी शब्द धंधरी करा । जरै सो ठाठ जहाँ पग धरा ।—जायसी (शब्द॰) ।
१३. महादेव । शिव । उ॰—श्रृंगी शूली धूरजटि, कुंडलीश त्रिपुरारि । बृषा कपर्दी मानहर, मृत्युंजय कामारि ।—सबल (शब्द॰) ।
१४. एक प्राचीन देश का नाम । उ॰—श्रृंगी सिंधु कच्छ के राई । आए सकल समेत सहाई ।—सबल (शब्द॰) ।
१५. मेष । भेड़ा (को॰) ।
१६. वृष । बैल (को॰) ।
१७. शिव का एक गण (को॰) ।
श्रृंगी २ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ श्रृङ्गी]
१. अतीस ।
२. काकड़ासिंगी ।
३. सिंगी मछली ।
४. मजीठ । मंजिष्ठा ।
५. आँवला ।
६. पोई का साग ।
७. ऋषभक नामक ओषधि ।
८. पाकर ।
९. वट । बड़ ।
१०. विष । जहर ।
११. वह सोना जिससे गहने बनाए जाते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "श्रृंगी" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें