🕉️ 19 November 2026, Thursday · 03:52:28 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

षोडश
ṣoḍaśa
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
षोडश श्रृंगार संज्ञा पुं॰ [सं॰ षोडशश्रृङ्गार] पूर्ण श्रृंगार जिसके अंतर्गत सोलह बातें हैं । पूरा सिंगार । विशेष दे॰ 'श्रृंगार-२' तथा 'सोलह सिंगार' । विशेष—प्राचीन संस्कृत साहित्य में षोडश श्रृंगार की गणना अज्ञात प्रतीत होती है । अनुमानतः यह गणना वल्लभदेव की सुभाषितावली (१५ वीं शती या १२ वीं शती) में प्रथम बार आती है । उनके अनुसार वे इस प्रकार हैं— आदौ मज्जनचीरहारतिलकं नेत्राञ्जनं कुडले, नासामौक्तिककेशपाशरचना सत्कंचुकं नूपुरौ । सौगन्ध्य करकङ्कणं चरणयो रागो रणन्मेखला, ताम्बूलं करदर्पण चतुरता श्रृंगारका षोडण । । अर्थात् (१) मज्जन, (२) चीर, (३) हार, (४) तिलक, (५) अंजन, (६) कुंडल, (७) नासामुक्ता, (८) केशविन्यास, (९) चोली (कंचुक), (१०) नूपुर, (११) अंगराग (सुगंध), (१२) कंकण, (१३) चरणराग, (१४) करधनी, (१५) तांबूल तथा (१६) करदर्पण (आरसो नामक अंगूठी) । पुनः १६ वीं शती में श्रीरूपगोस्वामी के उज्वलनीलमणि में श्रृंगार की यह सूची इस प्रकार गिनाई गई है — स्नातानासाग्रजाग्रन्मणिरसितपटा सूत्रिणी बद्धवेणिः सोत्त सा चर्चिताङ्गी कुसुमितचिकुरा स्त्रग्विणी पद्महस्ता । ताभ्बूलास्योरुबिन्दुस्तबकितचिबुका कज्जलाक्षी सुचित्रा । राधालक्चोज्वलांघ्रिः स्फुरति तिलकिनी षोडशाकल्पिनीयम् । । उक्त प्रमाण से श्रृंगारों की यह सूची बनती है— अर्थात् (१) स्नान, (२) नासा मुक्ता, (३) असित पट, (४) कटि सूत्र (करधनी), (५) वेणीविन्यास, (६) कर्णावतंस, (७) अंगों का चर्चित करना, (८) पुष्पमाल, (९) हाथ में कमल, (१०) केश में फूल खोंसना, (११) तांबूल, (१२) चिबुक का कस्तुरी से चित्रण, (१३) काजल, (१४) शरीर पर पत्रावली, मकरीभंग आदि का चित्रण, (१५) अलक्तक और (१६) तिलक । यहाँ वल्लभदेव के तथा श्रीरूपगोस्वामी के काल तक की श्रृंगार सूची में विभिन्नता स्पष्ट है । हिंदी कवियों में जायसी के अनुसार ये श्रृंगार यों हैं—(१) मज्जन, (२) स्नान (जायसी ने मज्जन, स्नान को अलग रखा है), (३) वस्त्र, (४) पत्रावली, (५) सिंदूर, (६) तिलक, (७) कुंडल, (८) अंजन, (९) अधरों का रंगना, (१०) तांबूल, (११) कुसुमगंध, (१२) कपोलों पर तिल, (१३) हार, (१४) कंचुकी , (१५) छुद्रघंटिका ओर (१६) पायल । रीतिकाव्य के आचार्य केशवदास ने भी सोलह श्रृंगार की गणना इस प्रकार की है— प्रथम सकल सुचि, मंजन अमल बास, जावक, सुदेस किस पास कौ सम्हारिबो । अंगराग, भूषन, विविध मुखबास-राग, कज्जल ललित लोल लोचन निहारिबो । बोलन, हँसन, मृदुचलन, चितौनि चारु, पल पल पतिब्रत प्रन प्रतिपालिबो । 'केसौदास' सो बिलास करहु कुँवरि राधे, इहि बिधि सोरहै सिंगारन सिंगारिबो । उक्त छंद की टीका करते हुए सरदार कवि ने ये श्रृंगार यों गिने हैं—(१) उबटन, (२) स्नान, (३) अमल पट्ट, (४) जावक, (५) वेणी गूँथना, (६) माँग में सिंदूर, (७) ललाट में खौर, (८) कपोलों में तिल, (९) अंग में केसर लेपन, (१०) मेंहदी, (११) पुष्पाभूषण, (१२) स्वर्णाभूषण, (१३) मुखवास (१४) दंत मंजन, (१५) तांबूल और (१६) काजल । यहाँ स्पष्ट है कि टीकाकार ने कई उपकरण अपनी ओर से जोड़े हैं । नगेंद्रनाथ वसु ने हिंदी विश्वकोश में इन श्रृंगारों को गणना निम्नलिखित दी है— (१) उबटन, (२) स्नान, (३) वस्त्रधारण, (४) केश प्रसाधन, (५) काजल, (६) सिंदूर से माँग भरना, (७) महावर, (८) तिलक, (९) चिबुक पर तिल, (१०) मेंहदी, (११) सुगंध लगाना, (१२) आभूषण, (१३) पुष्पमाल, (१४) मिस्सी लगाना, (१५) तांबूल, और (१६) अधरों को रंगना । उक्त विभिन्न सूचियों से पता चलता है कि षोडश श्रृंगार को कोई निश्चित परिभाषा या सूची नहीं रही है । देश और काल के अनुसार उसमें भिन्नता होती रही ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
षो—डश &c. See below.
1. षो-डश mf(ई)n. (ifc. f(आ). ) the sixteenth, (with अंश or भाग m. a 16th part, Mn.; MārkP.; ऋषभ-षोडशाः [Gaut.] or वृषभ-ष्˚ [Mn. ix, 124], ‘15 cows and one bull’), Br.; GṛŚrS. &c.
+ 16 ChUp.
consisting of 16 VS.; TS.; PañcavBr. &c.
pl. incorrectly for षो-डशन्, 16 RāmatUp.
षो-डश n. 1/16 AV.; VarBṛS.
2. षोडश in comp. for षो-डशन् below.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1110,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
षोडश a. (शी f.) Sixteenth; Ms. 2. 65, 86.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1066-c)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
षोडश पु० षोडशानां पूरणः डट् । येन षोडशसङ्ख्या पूर्य्यते १ तस्मिन् । चन्द्रमण्डलस्य २ षोडशभागरूपकलायां ३ त्रिपुरासुन्दर्य्याञ्च स्त्री ङीप् । “काली तारा महा विद्या षोडशी भुवनेश्वरी” तन्त्रसा० ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (5171,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
षोडश, [न्] त्रि, (षट् च दश च । “पृषोदरा- दीनि यथोपदिष्टम् ।” ६ । ३ । १०९ । इति साधुः ।) संख्याविशेषः । षडधिका दश । षोल इति भाषा । तद्वाचकौ इन्दुकलामातृका- शब्दौ । इति कविकल्पलता ॥ नित्यबहुवचना- न्तोऽयम् ॥ (यथा, मनुः । ११ । २४९ । “सव्याहृतिप्रणवकाः प्राणायामास्तु षोडश । अपि भ्रूणहनं मासात् पुनन्त्यहरहःकृताः ॥”)
षोडशः, त्रि, षोडशानां पूरणः । षोडशन्शब्दात् उट्प्रत्ययेन निष्पन्नः । इति सिद्धान्तकौसुदी । (यथा, भागवते । २ । ९ । ६ । “स्पर्शेषु यत् षौडशमेकविंशं निष्कञ्चनानां नृप यद्धनं विदुः ॥”)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (5-195-a)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "षोडश" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें