🕉️ 20 November 2026, Friday · 07:33:33 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

संचारी
saṃcārī
🟠 शब्दसागर🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
संचारी १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ सञ्चारिन्]
१. धूप नामक गंध द्रव्य ।
२. धूप का उठा हुआ धूम्र (को॰) ।
३. वायु । हवा ।
३. साहित्य में वे भाव जो रस के उपयोगी होकर जल की तरंगों की भाँति उनमें संचरण करते हैं । विशेष—ऐसे भाव मुख्य भाव की पुष्टि करते हैं और समय समय पर सुख्य भाव का रूप धारण कर लेते हैं । स्थायी भावों की भाँति ये रससिद्धि तक स्थिर नहीं रहते, बल्कि अत्यंत चंचलतापूर्वक सब रसों में संचरित होते रहते हैं । इन्हीं को व्यभिचारी भाव भी कहते हैं । साहित्य में नीचे लिखे ३३ संचारी भाव गिनाए गए हैं—निर्वेद, ग्लानि, शंका, असूया, श्रम, मद, धृति, आलस्य, विषाद, मति, चिंता, मोह, स्वप्न, विबोध, स्मृति, आमर्ष, गर्व, उत्सुकता, अवहित्था, दीनता, हर्ष, ब्रोड़ा, उग्रता, निंदा, व्याधि, मरण, अपस्मार, आवेग, त्रास, उन्माद, जड़ता, चप- लता और वितर्क ।
४. अस्थिरता । चंचलता । क्षणस्थायित्व ।
५. संगीत शास्त्र के अनुसार किसी गीत के चार चरणों में से तीसरा चरण ।
६. आगंतुक ।
संचारी २ वि॰ [वि॰ स्त्री॰ सञ्चारिणी]
१. संचरण करनेवाला । गति- शील । अस्थिर ।
२. संक्रामक । जैसे, रोग (को॰) ।
३. चढ़ने उतरनेवाला । जैसे, स्वर (को॰) ।
४. दुर्गम (को॰) ।
५. वंश- परंपरागत । आनुवंशिक (को॰) ।
६. क्षणस्थायी (को॰) ।
७. संलग्न । लगा हुआ (को॰) ।
८. प्रवेश करनेवाला (को॰) ।
९. घूमनेवाला । भ्रमण करनेवाला (को॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
सञ्चारी, [न्] पुं, (सञ्चरतीति । सं + चर + णिनिः ।) धूपः । इति त्रिकाण्डशेषः ॥ वायुः ॥ इति शब्दचन्द्रिका ॥ भावविशेषः । यथा, -- “स्थायिसात्त्विकसञ्चारिमभेदैः स्याद्रतिः पुनः ।” इति हेमचन्द्रः ॥ अन्यच्च । “सञ्चारिणः प्रधानानि देवादिविषया रतिः । उद्बुद्धमात्रस्थायी च भाव इत्यभिधियते ॥” अपि च । “नानाभिनयसम्बन्धान् भावयन्ति रसान् यतः । तस्माद्भावा अमी प्रोक्ताः स्थायिसञ्चारि- सात्त्विकाः ॥” वात्मल्यरससञ्चारिणो यथा, -- “सञ्चारिणोऽनिष्टशङ्काहर्षगर्व्वादयो मताः ॥” वीररससञ्चारिणस्तु । “धृतिमतिगर्व्व स्मृतितर्क- रोमाञ्चाः ।” इति साहित्यदर्पणे ३ परिच्छेदः ॥ (गतिशीले, त्रि । यथा, गीतगोविन्दे । ६ । ११ । [] “अङ्गेष्वाभरणं करोति बहुशः पत्रेऽपि सञ्चारिणि प्राप्तं त्वां परिशङ्कते वितनुते शय्यां चिरं ध्यायति ॥”)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (5-221-b)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔁 जिनके अर्थ में "संचारी" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें