🕉️ 19 November 2026, Thursday · 05:44:29 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

सातला
sātalā
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
सातला (थूहर-भेद) के नाम (2.4.143) सप्तला · विमला · भूरिफेना · चर्मकषा
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सातला संज्ञा पुं॰ [सं॰ सप्तला, सातला] एक प्रकार का थूहर जिसका दूध पीले रंग का होता है । सप्तला । भूरिफेना । स्वर्णपुष्पी । विशेष—शालग्राम निघंटु में लिखा है कि यह एक प्रकार की बेल है जो जंगलों में पाई जाती है । इसके पत्ते खैर के पत्तों की भाँति और फूल पीले होते हैं । इसमें पतली चिप्टी फली लगती है जिसे सीकाकाई कहते हैं । इसके बीज काले होते हैं जिनमें पीले रंग का दूध निकलता है । परंतु इंडियन मेडिकल प्लांट्स के अनुसार यह क्षुप जाति की वनस्पति है । इसकी डाल एक से तीन फुट तक लंबी होती है जिसमें रोएँ होते हैं । इसके पत्ते एक इंच लंबे और चौथाई इंच चौड़े अंडाकार अनीदार होते हैं । डाल के अत में बारीक फूलों के धने गुच्छे लगते हैं जो लाल रंग के होते हैं । फल चिकने और छोटे होते हैं । यह वनस्पति सुगंधयुक्त होती है । इसका तेल सुगंधित और उत्तेजक होता है जो मिरगी रोग में काम आता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
सातला f. = सप्तला, Car.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1200,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
सातला स्त्री सातं सुखं लाति ला क । १ चर्मकषायाम् अमरः । २ सेहुण्डभेदे राजान० ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (5274,b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
सातला, स्त्री, (सातं सर्पविषादिनाशं लातीति । ला + कः ।) चर्म्मकषा । इत्यमरः । २ । ४ । १४३ ॥ क्षुपविशेषः । स तु सेहुण्डभेदः । तत्पर्य्यायः । सप्तला २ सारी ३ बिन्दुला ४ विमला ५ अमला ६ बहुफेना ७ चर्म्मकषा ८ फेना ९ दीप्ता १० विषाणिका ११ स्वर्णपुष्पी १२ पत्रघना १३ । अस्या गुणाः । कफपित्तघ्नत्वम् । लघुत्वम् । तिक्तत्वम् । कषायत्वम् । विसर्पविष- विस्फोटव्रणशोफनाशित्वञ्च । इति राजनि- र्घण्टः ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (5-325-a)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔁 जिनके अर्थ में "सातला" आता है (6)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें