🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:01:19 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

सादा
sādā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सादा वि॰ [फा़॰ सादह्] [वि॰ स्त्री॰ सादी]
१. जिसकी बनावट आदि बहुत संक्षिप्त हो । जिसमें बहुत अंग उपांग, पेच या बखेड़े आदि न हों । जैसे,—चरखा सूत कातने का सबसे सादा यंत्र है ।
२. जिसके उपर कोई अतिरिक्त काम न बना हो । जैसे,—सादा दुपट्टा, सादी जिल्द, सादा, खिलौना ।
३. जिसमें किसी विशेष प्रकार का मिश्रण न हो । बिना मिलावट का । खालिस । जैसे,—सादा पानी या सादी भाँग (जिसमें चीनी आदि न मिली हो); सादी पूरी (जिसमें पीठी आदि न भरी हो); सादा भोजन (जिसमें अधिक मसाले या भेद आदि न हों) ।
४. जिसके ऊपर कुछ अंकित न हो । जैसे,—सादा कागज, सादा किनारा (जिसमें बेल बूटे आदि न बने हों) ।
५. जिसके उपर कोई रंग न हो । सफेद । जैसे,—सादे किनारे की धोती ।
६. जो कुछ छल कपट न जानता हो । जिसमें किसी प्रकार का आडंबर या अभिमान आदि न हो । सरल- हृदय । सीधा । जैसे,—वे बहुत ही सादे आदमी हैं । यौ॰—सादा कपड़ा = (१) बिना बेलबूटे का कपड़ा । (२) वस्त्र जो रंगीन न हो । सादा कागज = (१) बिना कुछ लिखा हुआ कोरा कागज । (२) कागज जिसपर टिकट या स्टांप न लगा हो । सादाकार । सादादिल = साफ दिल । निष्कपट हृदय । सादापन । सादामिजाज = साफ दिल । सादालोह । सीधासादा = सरल हृदय ।
७. बेवकूफ । मूर्ख । (क्व॰) । जैसे,—(क) वह सादा क्या जाने कि दर्शन किसे कहते हैं । (ख) यहाँ कौन ऐसा सादा है जो तुम्हारी बात मान ले ।
८. सरल । सात्विक । पवित्र ।
९. ढोंगरहित । आडंबरहीन । साधारण । जैसे,—सादा जीवन उच्च विचार (लोकोक्ति) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "सादा" आता है (7)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें