सादी
१ संज्ञा स्त्री॰ [फ़ा॰ सादह्]
१. लाल की जाति की एक प्रकार की छोटी चिड़िया जिसका शरीर भूरे रंग का होता है और जिसके शरीर पर चित्तियाँ नहीं होतीं । बिना चित्ती की मुनियाँ । सादिया ।
२. वह पूरी जिसमें पीठी आदि नहीं भरी होती ।
३. पतंग उड़ाने की सादी डोर । वह डोर जिसपर माँझा न लगा हो ।
सादी
२ वि॰ [सं॰ सादिन्]
१. बैठा हुआ । उपविष्ट ।
२. नष्ट करनेवाला । विनाशक ।
३. सवारी करनेवाला
[को॰] ।
सादी
३ संज्ञा पुं॰
१. घुड़सवार ।
उ॰—दीख पड़ते हैं न सादी आज ।—साकेत, पृ॰ १६८ ।
२. वह जो हाथी पर सवार हो या सवारी में बैठा हो ।
३. रथ हाँकनेवाला । सारथी
[को॰] ।
सादी
४ संज्ञा पुं॰ [सं॰ सादिन्]
१. शिकारी ।
उ॰—सहरुज सादी संग सिधारे । शूकर मृगा सबन बहु मारे ।—रघुराज (शब्द॰) ।
२. अश्व । घोड़ा । (डिं॰) ।
सादी
५ संज्ञा स्त्री॰ [फ़ा॰ शादी] दे॰
शादी ।
उ॰—कहत कमाली कबीर की बालकी सादी से मैं कुमारी भली सी ।—कबीर मं॰, पृ॰ १६४ ।
सादी पु
६ वि॰ [सं॰ साधिन्, साधी] साधक । सिद्ध करनेवाला ।
उ॰—अविद्या न विद्या न सिंद्ध न सादी । तुही ए तुही ए तुही एक आदी ।—पृ॰ रा॰, २ ।६८ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।