सिला
१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ शिला] दे॰
शिला ।
उ॰—ह्वैहैं सिला सब चंद्रमुखी परसे पद मंजुल कंज तिहारे । कीन्हीं भली रघुनंदन जू करुना करि कानन को पग धारे ।—तुलसी (शब्द॰) ।
सिला
२ संज्ञा पुं॰ [सं॰ शिल]
१. खेत से कटी फसल उठा ले जाने के पश्चात् गिरा हुआ अनाज । कटे खेत में से चुना हुआ दाना ।
उ॰—करौं जो कछु धरौ सचि पचि सुकृत सिला बठोरि । पौठि उर बरबस दयानिधि दंभ लेत अँजोरि ।—तुलसी (शब्द॰) ।
क्रि॰ प्र॰—चुनना ।—बीनना ।
२. पछोड़ने या फटकने के लिये रखा हुआ अनाज का ढेर ।
३. कटे हुए खेत में गिरे अनाज के दानों को बीन या चुन कर उसी से जीवन निर्वाह करने की वृत्ति अथवा क्रिया । शिलवृत्ति ।
सिला
३ संज्ञा पुं॰ [अ॰ सिलह्]
१. बदला । एवज । पलटा । प्रतीकार । मुहा॰—सिले में = बदले में । उपलक्ष में ।
२. इनाम । पुरस्कार (को॰) ।
३. उपहार । तोहफा (को॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।