🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:49:19 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

सुरंग
suraṃga
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सुरंग १ वि॰ [सं॰ सुरङ्ग]
१. जिसका रंग सुंदर हो । सुंदर रंग का ।
२. सुंदर । सुडौल । उ ।— (क) सब पुर देखि धनुषपुर देख्यो देखे महल सुरंग । — सूर (शब्द॰) । (ख) अलकवलि मुक्तावालि गूँथी डोर सुरंग बिराजै । सूर (शब्द॰) । (ग) गति हेरि कुरंग कुरंग फिरै चतुरंग तुरंग सुरंग बने । — गि॰ दास (शब्द॰) ।
३. रसपूर्ण । उ॰— रसनिधि सुंदर मीत के रंग चुचौहें नैन । मन पट कौं कर देत हैं तुरत सुरंग ये नैन । — रस- निधि (शब्द॰) ।
४. लाल रंग का । रक्तवर्ण । उ ।— पहिरे बसन सुरंग पावकयुत स्वाहा मनो । — केशव (शब्द॰) ।
५. निर्मल । स्वच्छ । साफ । उ॰— अति बदन शोभ सरसी सुरंग । तहै कमल नयन नासा तरंग । — केशब (शब्द॰) ।
सुरंग २ संज्ञा पुं॰
१. शिंगरफ । हिंगुल ।
२. पतंग । बक्कम ।
३. नारंगी । नागरंग ।
४. रंग के अनुसार घोड़ों का एक भेद ।
सुरंग ३ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ सुरङ्ग]
१. जमीन या पहाड़ के नीचे खोदकर या बारुद से उड़ाकर बनाया हुआ रास्ता जो लोगों के आने जाने के काम में आता है । जैसे, — इस पहाड़ में रेल कई सुरंगें पार करके जाती हैं ।
२. किले या दीवार आदि के नीचे जमीन के अंदर खोदकर बनाया हुआ वह तंग रास्ता जिसमें बारुद आदि भरकर उसमें आग लगाकर किला या दीवार उड़ते हैं । उ॰— भरि बारुद सुरंग लगावै । पुरी सहित जदु भटन उड़वै ।—गोपाल (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰ —उड़ाना । लगाना ।
३. एक प्रकार का यंत्र जिसमें बारुद से भरा हुआ एक पीपा होता हैं और जिसके उपर एक तार निकला हुआ होता हैं । विशेष— यह यंत्र समुद्र में डुबा दिया जाता है और इसका तारा उपर की ओर उठा रहता हैं । जब किसी जहाज का पैदा इस तार से छु जाता है, तो अपनी भीतरी विद्युत् शक्ति की सहायता से बारुद में आग लग जाती है जिसके फूटने से ऊपर का जाहाज फटकर डूब जाता है । इसका व्यवहार प्रायः शत्रुओं के जहाजों को नष्ट करने में होता है ।
४. वह सुराख जो चोर लोग दीवार में बनाते हैं । सेंघ । क्रि॰ प्र॰ —लगाना । मुहा॰—सुरंग मारना = सेंध लगाकर चोरी करना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
सु—रङ्ग m. (for सुर्˚ See s.v.) a good colour or dye, W. ‘bright-coloured’, the orange tree, Subh.
a kind of fragrant grass, W.
crystal, ib.
सु—रङ्ग (अम्), n. red sanders, W.
vermilion, L.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1232,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
सुरंगः --गा 1 A hole cut in a wall for the purpose of breaking into a house. --2 A subterranean passage, a mine dug underneath a building; ऐकागारिकेण तावतीं सुरंगां कारयित्वा Dk., सुरंगया बहिरपगतेषु युष्मासु Mu. 2; (written also सुरुंगा).
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1132-b)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
सुरङ्ग न० सुष्ठु रङ्गो यस्मात् ५ ब० । १ हिङ्गुले २ पत्तङ्गे (वर्णकमाटि) प्रा० स० । ३ नागरङ्गे ४ नर्त्तभेदे (हिँध) च पु० राजनि० ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (5316,b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
सुरङ्गं, क्ली, (सुष्ठु रङ्गो यस्मात् ।) हिङ्गुलम् । पत्तङ्गम् । इति राजनिर्घण्टः ॥
सुरङ्गः, पुं, (सुष्ठु रङ्गो यस्मात् ।) नागरङ्गः । इति राजनिर्घण्टः ॥ गर्त्तविशेषः । इति सुरङ्गयुक्- शब्ददर्शनात् ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (5-379-b)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "सुरंग" आता है (5)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें