🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:11:15 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

सुरसा
surasā
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सुरसा संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. एक प्रसिद्ध नागमाता जो समुद्र में रहती थी और जिसने हनुमान् जी को समुद्र पार करने के समय रोका था । विशेष—जिस समय हनुमान् जी सीता जी की खोज में लंका जा रहे थे, उस समय देवताओं ने सुरसा से, जो समुद्र में रहती थी, कहा कि तुम विकराल राक्षस का रूप धारण कर उनको रोको । इससे उनकी बुद्धि और बल का पता लग जायगा । तदनुसार सुरसा ने विकराल रूप धारण कर हनुमान् जी को रोककर कहा कि मैं तुम्हें खाऊँगी । यह कहकर उसने मुँह फैलाया । हनुमान् जी ने उससे कहा कि जानकी जी की खबर राम जी को देकर मैं तुम्हारे पास आऊँगा । सुरसा ने कहा ऐसा नहीं हो सकता । पहले तुम्हें मेरे मुँह में प्रवेश करना होगा, क्योंकि मुझे ऐसा वर मिला है कि सबको मेरे मुँह में प्रवेश करना पड़ेगा । यह कह वह मुँह फैलाकर हुनुमान् जी के सामने आई । हनुमान् जी ने अपना शरीर उससे भी अधिक बढ़ाया । ज्यों ज्यो ं सुरसा अपना मुँह बढ़ाती गई, त्यों त्यों हनुमान् जी भी अपना शरीर बढ़ाते गए । अंत में हनुमान् जी ने बहुत छोटा रूप धारण करके उसके मुँह में प्रवेश किया और बाहर निकल कर कहा देवि, अब तो तुम्हारा वर सफल हो गया । इसपर सुरसा ने हनुमान् जी को आशीर्वाद दिया और उनकी सफलता की कामना की । (रामायण) ।
२. एक अप्सरा का नाम ।
३. एक राक्षसी का नाम ।
४. तुलसी ।
५. रासन । रास्ना ।
६. सौंफ । मिश्रेया ।
७. ब्राह्मी ।
८. बड़ी शतावर । सतावर ।
९. जूही । श्वेत यूथिका ।
१०. सफेद निसोथ । स्वेत त्रिवृत्ता ।
११. सलई । शल्लकी ।
१२. नील सिंधुवार । निर्गुंडी ।
१३. कटाई । बनभंटा । बृहती । वार्ताकी ।
१४. भटकटैया । कटेरी । कंटकारी ।
१५. एक प्रकार की रागिनी ।
१६. दुर्गा का एक नाम ।
१७. रुद्राश्व की एक पुत्री का नाम ।
१८. पुराणनुसार एक नदी का नाम ।
१९. अंकुश के नीचे का नुकीला भाग ।
२०. बोल नामक एक गंधद्रव्य (को॰) ।
१९. एक वृत्त का नाम ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
सु—रसा (आ), f. N. of various plants (Anethum Panmori; Vitex Negundo; a kind of jasmine; = रास्ना &c.), L.
a kind of metre, Col.
(in music) a partic. Rāgiṇī, Saṃgīt.
N. of Durgā, L.
of a daughter of Dakṣa (wife of Kaśyapa and mother of the Nāgas), MBh.; R. &c.
of an Apsaras, MBh.; Hariv.
of a daughter of Raudrāśva, Hariv.
of a river, Pur.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1232,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
सुरसा, स्त्री, (शोभनो रसो यस्याः ।) तुलसी । यथा । सुरसा स्त्री तु पर्णासे । इति शब्दरत्ना- वली ॥ पर्णासे तु नपुंसकम् । इति मुद्राङ्कित- मेदिनी ॥ पर्णासे पुंनपुंसकम् । इति हस्ताक्षर- मेदिनी ॥ सुरसस्तु त्रिषु स्वादौ पर्णासे न नपुं- सकम् । इति च कस्याञ्चिन्मेदिन्यां पाठः ॥ * ॥ रास्ना । इत्यमरः । २ । ४ । ११४ ॥ मिश्रेया । इति शब्दचन्द्रिका ॥ ब्राह्मी । इति रत्नमाला ॥ महाशतावरी । इति राजनिर्घण्टः ॥ दुर्गा । इति केचित् ॥ नागमाता । इति मेदिनी ॥ यथा, -- “ततो देवाः सगन्धर्व्वाः सिद्धाश्च परमर्षयः । अब्रुवन् सूर्य्यसङ्काशां सुरसां नागमातरम् ॥ अयं वातात्मजः श्रीमान् प्लवते सागरोपरि । हनूमान्नाम तस्य त्वं मुहूर्त्तं विघ्नमाचर ॥ राक्षसं रूपमास्थाय सुघोरं पर्व्वतोपमम् । दृष्ट्वा करालं पिङ्गाक्षं वक्त्रं कृत्वा नभस्पृशम् ॥ वलमिच्छामहे ज्ञातुं भूयश्चास्य पराक्रमम् । त्वां विजेष्यत्युपायेन विषादं वा गमिष्यति ॥” इति वाल्मोकीये रामायणे सुन्दराकाण्डे १ सर्गः ॥ नदीभेदः । इति श्रीभागवते ५ स्कन्धे १९ अध्यायः ॥ (अप्सरोविशेषः । यथा, महा- भारते । १ । १२३ । ६० । “पुण्डरीका सगन्धा च सुरसा च प्रमाथिनी ॥” [] राक्षसीविशेषः । तद्विषयको मन्त्रो यथा, -- “हिमवदुत्तरे कूले सुरसा नाम राक्षसी । तस्या नूपुरशब्देन विशल्या गुर्व्विणी भवेत् ॥” इति हारीते चिकित्सितस्फाने ५१ अध्याये ॥)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (5-382-b)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "सुरसा" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें