🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:51:50 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

सुई
suī
ⓘ "सूई" ठीक इसी रूप में नहीं मिला — निकटतम शब्द दिखाया गया है।
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सुई संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ सूची] दे॰ सूई ।
सुई संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ सूची]
१. पक्के लोहे का छोटा पतला तार जिसके एक छोर में बहुत बारीक छेद होता है और दूसरे छोर पर तेज नोक होती है । छेद में तागा पिरोकर इससे कपड़ा सिया जाता है । सूची । यौ॰—सूई तागा । सूई डोरा । सूई का काम=सूई से बनाई हुई कारीगरी जो कपड़ों पर होती है । सूई का रोका=सूई का छेद । क्रि॰ प्र॰—पिरोना ।—सीना । मुहा॰—सूई का फावड़ा बनाना=जरा सी बात को बहुत बड़ा बनाना । बात का बतंगड़ करना । सूई का भाला बनाना= दे॰ 'सुई का फावड़ा बनाना' । उ॰—जो लोग प्रिंस हुमायूँ फर के खिलाफ थे उन्होंने सूई का भाला और तिनके का झंडा बनाया । —फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ ३०६ ।
२. पिन ।
३. महीन तार का काँटा । तार या लोहे का काँटा जिससे कोई बात सूचित होती है । जैसे,—घड़ी की सूई, तराजु की सूई ।
४. अनाज, कपास आदि का अँखुआ ।
५. सूई के आकार का एक पतला तार जिससे गोदना गोदा जाता है ।
६. सूई के आकार का एक तार जिससे पगड़ी की चुनन बैठाते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "सूई" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें