🕉️ 24 November 2026, Tuesday · 07:10:52 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

सूरजमुखी
sūrajamukhī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सूरजमुखी संज्ञा पुं॰ [सं॰ सूर्यमुखिन्]
१. एक प्रकार का पौधा जिसमें पीले रंग का बहुत बड़ा फूल लगता हैं । विशेष—यह ४-५ हाथ ऊँचा होता है । इसके पत्ते डंठल की ओर पतले तथा कुछ खुरदुरे और रोईंदार होते हैं । फूल का मंडल एक बालिश्त के करीब होता है । बीच में एक स्थूल केंद्र होता है जिसके चारों ओर गोलाई में पीले पीले दल निकले होते हैं । सूर्यास्त के लगभग यह फूल नीचे की ओर झुक जाता है और सूर्योदय होने पर फिर ऊपर उठने लगता है । इसमें कुसुम के से बीज पड़ते हैं । बीज हर ऋतु में बोए जा सकते हैं, पर गरमी और जाड़ा इसके लिये अच्छा है । यह पौधा दूषित वायु को शुद्ध करनेवाला माना जाता है । वैद्यक में यह उष्णवीर्य, अग्निदीपक, रसायन, चरपरा, कड़ुवा, कसैला, रूखा, दस्तावर, स्वर शुद्ध करनेवाला तथा कफ, वात, रक्तविकार, खाँसी, ज्वर, विस्फोटक, कोढ़, प्रमेह, पथरी, मूत्रकृच्छ्र, गुल्म आदि का नाशक कहा गया है । पर्या॰—आदित्यभक्ता । वरदा । सुवर्चला । सूर्यलता । अर्ककांता । भास्करेष्टा । विक्रांता । सुतेजा । सौरि । अर्कहिता ।
२. एक प्रकार की आतिशबाजी ।
३. एक प्रकार का छत्र या पंखा ।
४. वह हलकी बदली जो संध्या सबेरे सूर्य मंडल के आसपास दिखाई पड़ती है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "सूरजमुखी" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬