🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:05:00 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

सेन
sena
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सेन १ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. शरीर । तन । देह ।
२. जीवन ।
३. बंगाल की वैद्य जाती की उपाधि । यौ॰—सेनकुल = दे॰ सेनवंश ।
४. एक भक्त नाई । विशेष—इसकी कथा भक्तमाल में इस प्रकार है । यह रीवाँ के महाराज की सेवा में था और बड़ा भारी भक्त था । एक दिन साधुसेवा में लगे रहने के कारण यह समय पर राजसेवा के लिये न पहुँच सका । उस समय भगवान् ने इसका रूप धरकर राजभवन में जाकर इसका काम किया । यह वृतांत ज्ञात होने पर यह विरक्त हो गया और राजा भी परम भक्त हो गए ।
५. एक राक्षस का नाम ।
६. दिगंबर जैन साधुओं के चार मेदों में से एक ।
सेन २ वि॰ [सं॰]
१. जिसके सिर पर कोई मालिक हो । सनाथ ।
२. आश्रित । अधीन । ताबे ।
सेन पु ३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ श्येन, प्रा॰ सेण] बाज पक्षी । उ॰— ज्यों गच काँच बिलोकि सेन जड़, छाँह आपने तन की । टूटत आति आतुर अहारबस, छति बिसारि आनन की ।—तुलसी (शब्द॰) ।
सेन पु ४ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ सैन्य, प्रा॰ सेण] दे॰ सेना । उ॰— हय गय सेन चलै जग पूरी ।—जायसी (शब्द॰) ।
सेन † ५ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ सन्धि] दे॰ सेंध ।
सेन † ६ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ सैन] संकेत । इशारा । उ॰—(क) तासों बहू ने सेन ही मों नाहीं करो ।—दो सौ बावन॰, भा॰ १, पृ॰ २६० । (ख) अपने घर इन चारों को सेन दै कै पधराइ लै गई ।—दो सौ बावन॰, भाग १, पृ॰ ७२ ।
सेन † ७ संज्ञा पुं॰ [सं॰ शयन] दे॰ शयन । उ॰—(क) सो श्री गोवर्धननाथ जी को उत्थापन किए । पाछे सेन पर्यत की सब सेवा ।—दो सौ बावन॰, भा॰ २, पृ॰ २३ । (ख) श्री नवनीत प्रिय जी को उत्थापन ते सेन पर्यत की सेवा सों पहोंचि........ सुबोधिनी की कथा कहे ।—दो सौ बावन॰, भा॰ २, पृ॰ ६६ । यौ॰—सेन आर्ति = शयनकाल की आरती । उ॰—श्री ठाकुर जी की सेन आर्ति करि कै अपने घर तें चलतो ।—दो सौ बावन॰, भा॰, पृ॰ २६ । सेनभोग = शयनकालीन भोग । उ॰—पाछें सेन भोग धरि श्री ठाकुर जी की रसोई पोति, भोग सराइ, आर्ति करि..........मुरारीदास सोवते ।—दो सौ बावन॰, भा॰, पृ॰ १०२ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
1. सेन mfn. (7. स + इन) having a master or lord, dependent on another, Vās.
2. सेन (?) n. the body, L.
3. सेन (for 1. 2. See col. 2), in comp. for सेना.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1246,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
सेन a. Having a lord, possessing a master or leader.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1137-b)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें