सैनी पु
१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ ?/? ष्ण शौचे? अथवा हिं॰ सेना भगत (जो जाति के नाई थे)] नाई । हजाम ।
उ॰—दरशन हूँ नाशे यम सैनिक जिमि नह बालक सैनी । एकै नाम लेत सब भाजै पीर सुभूमि रसैनी ।—सूर (शब्द॰) ।
सैनी पु ‡
२ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ सेना] दे॰
सेना ।
उ॰—जानि कठिन कलिकाल कुटिल नृप संग सजी अध सैनी । जनु ता लगि तरवार त्रिविक्रम धरि करि कोप उपैनी ।—सूर (शब्द॰) ।
सैनी पु
३ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ शयनीया (= शय्या)] शय्या । सेज ।
उ॰— नंददास प्रभु को नेह देखि हाँसी आवै, वे बैठे री रचि रचि सैनी ।—नंद॰ ग्रं॰, पृ॰ २६८ ।
सैनी पु
४ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ श्रेणी] श्रेणी । पंक्ति । कतार । उ— आगे चलिपुनि अवलोकी नवपल्लव सैनी । जहँ पिय सुसुम कुसुम लै सुकर गुही है बैनी ।—नंद॰ ग्रं॰, पृ॰ १६ ।
सैनी †
५ संज्ञा पुं॰ [सं॰ सेना ?] एक सैनिक जाति । एक युद्धक जाति जो अपने को शूरसेन से संबंधित बतलाती है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।