🕉️ 19 November 2026, Thursday · 03:49:39 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

सोहन
sohana
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सोहन १ वि॰ [सं॰ शोभन, प्रा॰ सोहण] [वि॰ स्त्री॰ सोहनी] अच्छा लगनेवाला । सुंदर । सुहावना । मनभावना । मनोहर । उ॰— (क) तहँ मोहन सोहन राजत हैं । जिमि देखि मनोभव लाजत हैं । (ख) हीर जराऊ मुकुट सीस कंचन को सोहन । —गोपाल (शब्द॰) । (ग) चित चोरना बिबि खंभ बातक रतन डाँडी सोहनी । —नंद ग्रं॰, पृ॰ ३७५ ।
सोहन २ संज्ञा पुं॰ सुंदर पुरुष । नायक । उ॰—प्यारी की पीक कपोल में पीके बिलोकि सखीन हँसी उमड़ी सी । सोहन सौंह न लोचन होत सुलोचन सुंदरि जाति गड़ी सी । —देव (शब्द॰) ।
सोहन ३ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰] एक बड़ी चिड़ीया जिसका शिकार करते है । विशेष—यह बिहार, उडीसा, छोटा नागपुर और बंगाल को छोड़ हिंदुस्तान में सर्वत्र पाई जाती है । यह कीड़े, मकोड़े, अनाज, फल, घास के अंकुर आदि सब कुछ खाती है । पूँछ से लेकर चोंच तक इसकी लंबाई डेढ़ हाथ तक होती है और वजन भी बहुत भारी, प्राय: दस सेर तक, होता है । इसका मांस बहुत स्वादिष्ट कहा जाता है ।
सोहन ४ संज्ञा पुं॰ एक बड़ा पेड़ जो मध्यभारत तथा दक्षिण के जंगलों में बहुत होता है । विशेष— इसके हीर की लकड़ी बहुत कड़ी, मजबूत, चिकनी, टिकाऊ तथा ललाई लिए काले रंग की होती है । यह मकानों में लगती है तथा मेज, कुरसी आदि सजावट के सामान बनाने के काम में आती है । सोहन शिशिर में झाड़ पत्ते देनेवाला पेड़ है । इसे रोहन और सूमी भी कहते हैं ।
सोहन ५ संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰ सोहान] एक प्रकार की बढ़इयों की रेती या रंदा । यौ॰— तिकोनिया सोहन = तीन कोने की रेती ।
सोहन चिड़ीया संज्ञा स्त्री॰ [हि॰ सोहन + चिड़िया] दे॰ सोहन' —३ ।
सोहन पपड़ी संज्ञा स्त्री॰ [ हि॰ सोहन + पपड़ी] एक प्रकार की मिठाई जो जमें हुए करतों के रुप में होती है ।
सोहन हलवा संज्ञा पुं॰ [हि॰ सोहन + अ॰ हलवा] एक प्रकार की स्वादिष्ट मिठाई जो जमे हुए कतरों के रुप में और घी से तर होती है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "सोहन" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें