🕉️ 20 November 2026, Friday · 12:59:43 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

सोहना
sohanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सोहना १ क्रि॰ अ॰[सं॰ शोभन, प्रा॰ सोहण]
१. शोभित होना । सूंदरता के साथ होना । सजना । उ॰— (क) नासिक कीर, कँवल मुख सोहा । पदमिनि रुप देखि जग मोहा । —जायसी (शब्द॰) । (ख) काक पच्छ सिर सोहत नीके । —तुलसी (शब्दि्॰) । (ग) रत्न जटित कंकन बाजूबँद नगन मुद्रिका सोहै । —सूर (शब्द॰) । (घ) सोहत ओढ़े पीत पट स्याम सलोने गात । —बिहारी (शब्द॰) ।
२. अच्छा लगना । उपयुक्त होना । फबना । जैसे,— (क) यह टोपी तुम्हारे सिर पर नहीं सोहती । (ख) ऐसी बातें तुम्हें नहीं सोहतीं । उ॰— (क) यह पाप क्या हम लोगों को सोहता है । —प्रताप (शब्द॰) । (ख) ऐसी नीति तुम्हैं नहिं सोहत । —गोपाल (शब्द॰) ।
सोहना † २ वि॰ [वि॰ स्त्री॰ सोहनी]
१. सोहन । सुहावना । शोभा- युक्त । उ॰—को है सरद ससि मुख रहे लसि चपल नैना सोहना ।—नंद॰ ग्र॰, पृ॰ ३७५ ।
२. सुंदर । मनोहर । जैसे,—सोहनी लकड़ी, सोहना बगीचा ।
सोहना ३ क्रि॰ स॰ [सं॰ शोधन, प्रा॰ सोहण] खेत में उगी घास निकालकर अलग करना । निराना ।
सोहना ४ संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰ सोहान] कसेरों का एक नुकीला औजार जिससे वे घरिया या कुठाली में, साँचे में गली धातु गिराने के लिये, छेद करते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "सोहना" आता है (8)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें