🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:44:21 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

सौ
sau
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सौ पु ६ संज्ञा स्त्री॰ [हि॰ सौँह] दे॰ सौँह । उ॰—बात सुने ते बहुत हँसोगे चरण कमल की सोँ । मेरी देह छुटत यम पठए जितक दूत घर मोँ ।—सूर (शब्द॰) ।
सौ १ वि॰ [सं॰ शत] जो गिनती में पचास का दूना हो । नब्बे और दस । शत ।
२. †संख्या में अधिक । बहुत ।
सौ २ संज्ञा पुं॰ नब्बे और दस की संख्या या अंक जो इस प्रकार लिखा जाता है—१०० । मुहा॰—सौ बात की एक बात = सारांश । तात्पर्य । निष्कर्ष । निचोड़ । उ॰—(क) सौ बातन की एकै बात । सब तजि भजो जानकीनाथ ।—सूर (शब्द॰) । (ख) सौ बातन की एकै बात । हरि हरि हरि सुमिरहु दिन राति ।—सूर (शब्द॰) । सौ की सीधी एक = सारांश । सब का सार । निचोड़ा । उ॰—रोम रोम जीभ पाय कहै तो कह्यो न जाय, जानत ब्रजेश सब मर्दन मयन के । सूधी यह बात जानी गिरधर ते बखानो सौ कि सीधी एक यही दायक चयन के ।—गिरधर (शब्द॰) । सौ का सवाया = पचीस प्रतिशत मुनाफा । सौ कोस भागना = एक दम दूर रहना । अलग रहना । सौ जान से आशिक, कुर्बान या फिदा होना = अत्यंत प्रेम करना या मुग्ध होना । पूरी तरह मुग्ध होना । उ॰—और उसकी चटक मटक पर हमारा हिंदीस्तान सौ जान से कुर्बान है ।—प्रेमधन॰, भा॰ २, पृ॰ २५६ । सौ सौ बार = बहुत बार । अनगिनत मर्तबा । उ॰—जो निगुरा सुमिरन करै, दिन मैं सौ सौ बार । नगर नायका सत करै, जरै कौन की लार ।—कबीर सा॰ सं, भा॰ १, पृ॰ १७ ।
सौ पु॰ ३ वि॰ [सं॰ सम (=समान) प्रा॰ सऊँ] दे॰ सा । उ॰— (क) हे मुँदरी तेरो सुकृत मेरो ही सौ हीन ।—लक्ष्मण (शब्द॰) । (ख) बर बीरन जुद्ध इतौ सँपज्यो, तिहि ठौर भयानक सौ उपज्यौ ।—पृ॰ रा॰, २४ ।१६६ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "सौ" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें