🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:19:00 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

स्कंद
skaṃda
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
स्कंद संज्ञा सं॰ [सं॰ स्कन्द]
१. उछलनेवाली वस्तु ।
२. निकलना । बहना । गिरना ।
३. विनाश । ध्वंस ।
४. पारा । पारद ।
५. कार्तिकेय का एक नाम । देवसेनापति । विशेष—कार्तिकेय शिव के पुत्र, देवताओं के सेनापति और युद्ध के देवता माने जाते हैं । पुराणों में इनके जन्म के संबंध में अनेक कथाएँ दी हैं । ब्रह्मवैवर्त पुराण में लिखा है कि शिव जी एक बार पार्वती के साथ क्रीड़ा कर रहे थे । उस समय उनका वीर्य पृथ्वी पर गिर पड़ा । पर पृथ्वी उसे सहन न कर सकी और उसने अग्नि को दे दिया जिससे इनकी उत्पत्ति हुई । एक और पुराण में लिखा है कि शिव और पार्वती के विहार के समय अग्नि देवता ब्राह्मण का वेष धारण करके भिक्षा माँगने आए थे । शिव जी ने क्रोध में आकर अपना वीर्य उन्हें दे दिया । अग्नि देवता वह वीर्य पी गए, पर सहन न कर सके; अतः उन्होंने उसे गंगा जी में वमन कर दिया । गंगा में वह वीर्य छह भागों में पड़ा था; पर पीछे से वे छह भाग मिलकर एक शरीर हो गए जिसमें छह् मुख हुए । वहाँ से उन्हें छह् कृत्तिकाएँ उठा लाईं और ये छह मृहों से उन छह कृत्तिकाओं के स्तनपान करने लगे । इसी लिये ये षडानन और कार्तिकेय कहलाए । इसी प्रकार और भी कई कथाएँ हैं । स्कंद बहुत सुंदर कहे गए हैं और इनका वाहन मोर माना जाता है । इनके अस्त्र का नाम शक्ति है और इनकी कांति तपाए हुए सोने के समान कही गई है । यह भी कथा है कि पार्वती जी ने एक बार कहा था कि जो कोई सबसे पहले पृथ्वी की प्रदक्षिणा करके आवेगा, उसके साथ ऋद्धि सिद्धि का विवाह होगा । तदनुसार स्कंद मोर पर चढ़कर पृथ्वीप्रदक्षिणा करने निकले । गणेश जी ने सोचा कि माता ही पृथ्वी का रूप है; अतः उन्होंने पार्वती जी की प्रदक्षिणा करके उन्हें प्रणाम किया । पार्वती ने उनके साथ ऋद्धि सिद्धि का विवाह कर दिया । जब स्कंद लौटकर आए तब उन्होंने देखा कि गणेश का विवाह हो गया है; अतः उन्होंने सदा कुँवारे रहने का प्रण किया । पर तंत्रों में इनके विवाहित होने का भी उल्लेख मिलता है और इनकी पत्नी 'देवसेना' कही गई हैं जो षष्ठी देवी के नाम से पूजी जाती हैं । इन देवसेना के अस्त्र और वाहन आदि भी कार्तिकेय के अस्तों और वाहन के समान ही कहे गए हैं । स्कंद ने तारक और क्रौंच आदि अनेक राक्षसों का वध किया था । पर्या॰—महासेन । षडानन । सेनानी । अग्निभू । विशाख । शिखिवाहन । षाण्मातुर । शक्तिधर । कुमार । आग्नेय । मयूर- केतु । भूतेश । कामजित् । कांत । शिशु । शुभानन । अमोघ । रौद्र । प्रिय । चंद्रानन । षष्ठीप्रिय । रेवतीसुत । प्रभु । नेता । सुव्रत । ललित । गांग । स्वामी । द्वादशलोचन । महाबाहु । युद्धरंग । रुद्रसूनु । गौरीपुत्र । गुह ।
६. शिव जी का एक नाम ।
७. पंडित । विद्वान् । चतुर व्यक्ति ।
८. राजा ।
९. शरीर । देह ।
१०. बालकों के नौ प्राणघातक ग्रहों या रोगों में से एक । विशेष—इस रोग में बालक कभी घबराकर और कभी डरकर रोता, नाखूनों और दाँतों से अपना शरीर नोचता, जमीन खोदता, दाँत पीसता, होंठ चबाता और चिल्लाता है । इसकी दोनों भौहें फड़का करतीं और एक आँख बहा करती है, मुँह टेढ़ा हो जाता है, दूध से अरुचि हो जाती है, शरीर दुर्बल और शिथिल हो जाता है, चेतना शक्ति नहीं रहती, नींद नहीं आती, दस्त हुआ करते हैं और शरीर से मछली तथा रक्त की दुर्गंध आती है । दे॰ बालग्रह और उसका 'विशेष' ।
११. उछलना । कूदना ।
१२. नदी का किनारा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
स्कन्द m. anything which jumps or hops (in तृण-स्कन्द, ‘grasshopper’, N. of a man), RV.
spurting, effusing, effusion, spilling, shedding (cf. अ and घ्रण-स्क्˚)
perishing, destruction, Gīt.
quick-silver, L.
‘Attacker’, N. of Kārttikeya (q.v., son of Śiva or of Agni; he is called god of war as leader of Śiva's hosts against the enemies of the gods ; he is also leader of the demons of illness that attack children [cf. -ग्रह], also god of burglars and thieves; cf. -पुत्र and IW. 427 n. 1), MaitrS.; MBh. &c.
N. of Śiva, MBh.
a king prince, L.
a clever or learned man (cf. स्कन्ध), L.
the body, L.
the जादि (pl. Saṃskārak.)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1256,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
स्कंदः [स्कंद्-अच्] 1 Leaping. --2 Quicksilver. --3 N. of Kārtikeya; सेनानीनामहं स्कंदः Bg. 10. 24, R. 2. 36, 7. 1; Me. 43. --4 N. of Śiva. --5 The body. --6 A king. --7 The bank of a river. --8 A clever man. --9 A kind of disease common to children. --Comp. --अशंकः quicksilver. --पुराणं one of the 18 Purāṇas. --मा तृ f. N. of Durgā. --षष्ठी a festival in honour of Kārtikeya on the sixth day of Chaitra.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1142-c)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्कन्द समाहारे अद० च० उभ० सक० सेट् । स्कन्दयति ते अचस्कन्दत त ।
स्कन्द गतौ शोषणे च भ्वा० पर० नक० अनिट् । स्कन्दति इरित् अस्कदत अस्कान्त्सीत् चस्कन्द । आ + आक्रमणे
स्कन्द पु० स्कन्दते उत्प्लुत्य गच्छति अच् । कार्त्तिकेये अमरः अग्निकुमारशब्दे ५४ पृ० तस्योत्पत्तिरुक्ता । स्कन्दग्रह- स्कन्दापस्मारौ ग्रहशब्दे २७४५ पृ० सुश्रुतोक्तौ दर्शितौ । २ नृपतौ जटा० ३ देहे त्रिका० ४ पारेदे रजनि० ५ बाल- ग्रहभेदे सुश्रुतः ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (5340,b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "स्कंद" आता है (17)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें