🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:31:29 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

नारद
nārada
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
नारद संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. एक ऋषि का नाम जो ब्रह्मा के पुत्र कहे जाते हैं । ये देवर्षि माने गए हैं । विशेष—वेदों में ऋग्वेद मंडल ८ और ९ के कुछ मंत्रों के कर्ता एक नारद का नाम मिलता है जो कहीं कण्व और कतहीं कश्यपवंशी लिखे गए हैं । इतिहास और पुराणों में नारद देवर्षि कहे गए हैं जो नाना लोकों में विचरते रहते हैं और इस लोक का संवाद इस लोक में दिया करते है । हरिवंश में लिखा है कि नारद ब्रह्मा के मानसपुत्र हैं । ब्रह्मा ने प्रजासृष्टि की आभिलाषा करके पहले मरीचि, अत्रि आदि को उत्पन्न किया, फिर सनक, सनंदन, सतातन, सनत्कुमार, स्कंद, नारद और रुद्रदेव उत्पन्न हुए (हरिवंश अ॰ १) । विष्णु पुराण में लिखा है कि ब्रह्मा ने अपने सब पुत्रों को प्रजासृष्टि करने में लगाया पर नारद ने कुछ बाधा की, इसपर ब्रह्मा ने उन्हें शाप दिया कि 'तुम सदा सब लोकों में मे घूमा करोगे; एक स्थान पर स्थिर होकर न रहोगे ।' महाभारत में इनका ब्रह्मा से संगीत की शिक्षा लाभ करना लिखा है । भागवत, ब्रह्मवैवर्त आदि पीछे के पुराणों में नारद के संबंध में लंबी चौ़ड़ी कथाएँ मिलती हैं । जैसे, ब्रह्मावैवर्त में इन्हें ब्रह्मा के कठ से उत्पन्न बताया है और लिखा है कि जब इन्होंने प्रजा की सृष्टि करना अस्वीकार किया तब ब्रह्मा ने इन्हों शाप दिया और गधमादत पर्वत पर उपवर्हण नामक गंधर्व हुए । ए क दिन इंद्र की सभा में रंभा का नाच देखते ये कामनीय हो गए । इसपर ब्रह्मा ने फिर शाप दिया कि 'तुम मनुष्य हो' । द्रुमिल नामक गोप की स्त्री कलावती पति की आज्ञा से ब्रह्मवीर्य की प्राप्ति के लिये निकली और उसने काश्यप नारद से प्रार्थना की । अंत में काश्यप नारद के वीर्यभक्षण से उसे गर्भ रहा । उसी गर्भ से गंधर्व देह त्याग नारद उत्पन्न हुए । पुराणों में नारद बड़े भारी हरिभक्त प्रसिद्ध हैं । ये सदा भगवान् का यश वीणा बजाकर गाया करते हैं । इनका स्वभाव कलहप्रिय भी कहा गया है इसी से इधर की उधर लगानेवाले को लोग 'नारद' कह दिया करते हैं ।
२. विश्वामित्र के एक पुत्र का नाम (महाभारत) ।
३. एक प्रजापति का नाम ।
४. कश्यप मुनि की स्त्री से उत्पन्न एक गंधर्व ।
५. चौबीस बुद्धों में से एक ।
६. शाकद्वीप का एक पर्वत (मत्यस्य पु॰) ।
७. वह व्यक्ति जो लोगों में परस्पर झगड़ा लगाता हो । लड़ाई करनेवाला ।
८. जलद ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
नारद or नारद m. N. of a Ṛṣi (a Kāṇva or Kāśyapa, author of RV. viii, 13; ix, 104; 105; Anukr.; as a Devarṣi often associated with Parvata and supposed to be a messenger between gods and men, MBh.; Hariv.; Kāv. &c.; among the 10 Prajā-patis as a son of Brahmā, Mn. i, 35; in later mythology he is a friend of Kṛṣṇa and is regarded as inventor of the Vinā or lute; in ep. poetry he is called a Deva-gandharva or a Gandharva-rāja or simply Gandharva)
of a son of Viśvā-mitra, MBh.
of one of the 24 mythic. Buddhas, MWB. 136
of sev. men, Lalit.; HPariś.
of sev. authors, Cat. (cf. below)
of a mountain, BhP.
नारद mf(ई)n. relating to Nārada, composed by him, Cat.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (537,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
नारदः [नरस्य धर्मो नारं, तत् ददाति दा-क] N. of a celebrated Devarṣi (deified saint or divine sage). [He is one of the ten mind-born sons of Brahmā, being supposed to have sprung from his thigh. He is represented as a messenger from the gods to men and vice versa, and as being very fond of promoting discords among gods and men; hence his epithet of Kalipriya. He is said to have been the inventor of the lute or Vina. He is also the author of a code of laws which goes by his name].
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0615-c)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "नारद" आता है (18)
महर्षि बहुत बड़ा और श्रेष्ठ ऋषि । ऋषीश्वर । जैसे, वेदव्यास, नारद, अंगिरा इत्य…कपिवक्त्र नारदवीणास्य नारददेवगंधर्व नारदविधिपुत्र ब्रह्मा के पुत्र, नारदविरंचिसुत ब्रह्मा के पुत्र, नारददेवब्रह्वान् नारदऋषि वेदमंत्रों का प्रकाश करनेवाला । मंत्र- द्रष्टा । आध्यात्मिक और भौतिक त…अवतार उतरना । नीचे आनापिशुन एक की बुराई दूसरे से करके भेद डालनेवाला । चुगलखोर । इधर की उधर लगानेवा…संगीत नृत्य, गीत और वाद्य का समाहार । वह कार्य जिसमें नाचना, गाना और बजाना त…प्लक्ष पाकर नाम का वृक्ष । पिलखाब्राह्म ब्रह्मा संबंधी । जैसे, ब्रह्म दिन । ब्रह्म मूहूर्तकलिकार कलिकारण संज्ञा पुं॰देवश्रुत ईश्वरब्रह्मपुत्र ब्रह्म का पुत्रजगदगुरु परमेश्वरउपविक्रय चोरों से या संदेह की स्थिति में किसी माल का खरीदा या बेचा जाना । विशेष…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें