🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:54:20 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

हथेली
hathelī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
हथेली संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ हस्ततल, प्रा॰ हत्थतल, हत्थल, हथ्थल]
१. हाथ की कलाई का चौड़ा सिरा जिसमें उँगलियाँ लगी होती हैं । हाथ की गद्दी । हस्ततल । करतल । मुहा॰—हथेली में आना = (१) हाथ में आना । अधिकार में आना । मिलना । प्राप्त होना । (२) वश में होना । हथेली में करना = अपने अधिकार में करना । ले लेना । हथेली खुज- लाना = द्रव्य मिलने का आगम सूचित होना । कुछ मिलने का शकुन होना । विशेष—यह एक प्रचलित प्रवाद है कि जब दाहिने हाथ की हथेली खुजलाती है, तब कुछ मिलता है । हथेली का फफोला = अत्यंत सुकुमार वस्तु । बहुत नाजुक चीज जिसके टूटने फूटने का सदा डर रहे । हथेली देना या लगाना = हाथ का सहारा देना । सहायता करना । मदद करके सँभालना । हथेली पीटना या बजाना = ताली पीटना । किसकी हथेली में बाल जमे हैं ? = कौन ऐसा संसार में है ? जैसे,—किसकी हथेली में बाल जमे हैं जो उसे मार सकता है । हथेली सा = बिल्कुल चौरस या सपाट । समतल । हथेली पर जान रखना या लेना = प्राणत्याग का भय न रखना । जान देने के लिये हरदम, हर हालत में तैयार रहना । हथेली पर जान होना = ऐसी स्थिति में पड़ना जिसमें प्राण जाने का भय हो । जान जोखों होना । हथेली पर दही जमाना = किसी काम के लिये बहुत जल्दबाजी करना । किसी से कोई काम कराने के लिये अत्यंत शीघ्रता करना । हथेली पर सर रखना या लेना = दे॰ 'हथेली पर जान रखना' । हथेली पर सरसों उगाना या जमाना = असंभव कार्य को भी संभव कर दिखाना । किसी कठिन काम को अत्यंत शीघ्रता से कर दिखाना ।
२. चरखे की मुठिया जिसे पकड़कर चरखा चलाते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "हथेली" आता है (11)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें