हरना
१ क्रि॰ स॰ [सं॰ हरण]
१. जिसकी वस्तु हो, उसकी इच्छा के विरुद्ध ले लेना । छीनना, लूटना या चुराना ।
२. दूर करना । हटाना । न रहने देना ।
३. मिटाना । नाश करना । जैसे,— दुःख या पीड़ा हरना, संकट हरना ।
उ॰—मेरी भव बाधा हरौ राधा नागरि सोइ ।—बिहारी (शब्द॰) ।
४. ले जाना । उठाकर के जाना । वहन करना ।
५. अपनी ओर आकर्षित करना । खींचना । मुहा॰—मन हरना=मन खींचना । किसी के मन को अपनी ओर आकर्षित करना । मोहत करना । लुभाना ।
उ॰—हरि दिखराय मोहनी मूरति मन हरि लियो हमारो ।—सूर । (शब्द॰) । प्राण हरना=(१) मार डालना । (२) बहुत संताप या दुःख देना ।
उ॰—मिलत एक दारुन दुख देही । बिछुरत एक प्रान हरि लेही ।—तुलसी (शब्द॰) ।
हरना
२ क्रि॰ अ॰ [हिं॰ हारना]
१. जुए आदि में हारना ।
२. पराजित होना । परास्त होना ।
३. थकना । शिथिल होना । हिम्मत हारना ।
हरना पु
३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ हरिण] दे॰
हिरन ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।