🕉️ 20 November 2026, Friday · 01:09:28 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

अंगिया
aṃgiyā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
अंगिया पु संज्ञा स्त्री॰ दे॰ अंगिका—१ ।
अंगिया १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ अङ्गिका; प्रा॰ अंगिआ] स्त्रियों का एक पहिनावा जिससे केवल स्तन ढँके रहते है, पेट और पीठ खुली रहती है । इसमें चार बंद होते हैं जो पीछे बाँधे जाते हैं । छोटा कपड़ा । चोली । कंचुकी । काँचली । उ॰—अँगिया नील, माँड़नी राती, निरखत नैन चुराई ।—सूर॰, १० । १०५३ । यौ॰—अँगिया का कंठा या अँगिया की कठी=दे॰ 'अँगिया का घाट' । अँगिया की कटोरी या मुलकट=अँगिया का वह भाग जो स्तानों के ऊपर पड़ता है । अँगिया की खवासी या खसी= वह सीवन जो कटोरियों को आस्तीन से मिलाती है । अँगिया का घाट=अँगिया का गला या गरेबान, गले के नीचे का खुला हिस्सा । अँगिया की चिड़िया=दोंनों कटोरियों के बीच की सीवन । अँगिया का ठर्रा=वह बटा हुआ धागा जो अँगिया के नीचे की गोट मे लगाया जाता है । अँगिया की डोरी= कंठे और पुट्ठे में शोभा के लिये टाँकी जानेवाली डोरी । अँगिया की दीवार=दे॰ 'अँगिया का पान' । अँगिया का पछुआ=अँगिया की पीठ की ओर के टुकड़े । अँगिया का पान=अँगिया की कटोरी का छोटा टुकड़ा । अँगिया का पुट्ठा=अँगिया की आस्तीन की चौड़ी गोट । अँगिया के बंद=पीठ की ओर का ठर्रा जिससे अँगिया कसी जाती है । अँगिया का बँगला=कटोरी की कली या फाँक जो जोड़ों पर गोखरू टाँकने से बन जाता है । दो कलियाँ होने पर बँगला और दस बारह होने पर खरबूजा करहते है । अँगिया के बाजू=अँगिया का वह भाग जो दोनों बगल छिपाता है । अँगिया की लहर=कटोरियों पर तिकोनी कटी हुई सज्जा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "अंगिया" आता है (7)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें