अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
अंडा १संज्ञा पुं॰. [सं॰. अण्डक, प्रा॰. अंडअ][वि. अंडैल] १. बच्चों को दूध न पिलानेवाले जंतुओं के गर्भाशय से उत्पन्न गोल पिंड जिसमें से पीछे से उस जीव के अनुरूप बच्चा बनकर निकलता है ।वह गोल वस्तु जिसमें से पक्षी, जलचर, और सरीसूप आदि अंडद जीवों के बच्चे फूटकर निकलते हैं । बैजा । उ॰—अंडा पालै काछुई बिनु थन राखै पोक ।—कबीर सा॰ सं॰, भा॰१, प॰. ८९ । मुहा॰—अंडा उड़ाना = (१) बहुत झूठ बोलना । बे पर की उड़ाना । (ख) असंभव को संभव कर दिखाना । अंडा खटकना = अंडा फूटने के करीब होना । जब अंडे से बच्चा निकलने में एक आध दिन रह जाता है तो उसके भीतर के बच्चे का अंडे के छिलके पर चोंच मारना । अंडा ढीला होना = (१) नस ढीली होना । थकावट आना । शिथिल होना । जैसे, यह काम सहज नहीं है, अंडा ढीला हो जायगा (शब्द॰) । (ख) खुक्ख होना । निर्द्रव्य होना । दिवालिया होना । जैसे, खर्च करते करते अंडे ढीले हो गए (शब्द.) । अंडा सरकना = (१) दे॰. 'अंडा ढीला होना' । (ख) हाथ पैर हिलाना । अंग डोलना । उठना । जैसे, बैठे बैठे बताते हो, अंडा नहीं सरकता (शब्द.) । अंडा सरकाना = हाथ पैर हिलाना । अंग डोलाना । उठना । उठकर जाना । जैसे, अब अंडा सरकोओ तब काम चलेगा (शब्द॰.) । प्रायः मोटे या बड़े अंडकोशवाले आदमी को लक्ष्य कर यह मुहावरा बना है । अंडे लड़ाना = जुवारियों का एक खेल जिसमें दो आदमी अंडे के सिरे लड़ाते है । जिसका अंडा़ फूट जाता है वह हारा समझा जाता है । अंडे का मलूक = सीधा सादा आदमी । अनुभवहीन व्यक्ति । अंडे का शाहजादा = वह व्यक्ति जो कभी घर से बाहर न निकला हो । वह जिसे कुछ अनुभव न हो । अंडे सेना = (१) पक्षियों का अपने अंडे पर गर्मी पहुँचाने के लिये बैठना । (ख) घर में रहना । बाहर न निकलना । जैसे, क्या घर में पड़े अंडे सेते हो (शब्द॰.) ।
अंडा २ पु संज्ञा पुं॰[सं॰ अण्डक] शरीर । देह । पिंड । उ.—आसन बासन मानुष अंडा । भए चौखंड जो एस पखंडा ।—जायसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।