🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:49:46 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

अंधा
aṃdhā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
अंधा २ वि॰
१. बिना आँख का । दृष्टिरहित । उ॰—अँधा बाँटे रेवड़ी फिर फिर अपने देय (कहावत)
२. विचार- रहित । अविवेकी । अज्ञानी । उ॰—ज्ञानी से कहिए कहा कहत कबीर लजाय । अंधे आगे नाचते कला अकारथ जाय॰ ।— कबीर सा॰ स॰, पृ॰ ८६ । क्रि॰ प्र॰—करना ।-बनना ।-बनाना ।—होना । भले बुरे का विचार खो बौठना । उ॰—क्रोध मे मनुष्य अंध हो जाता है । (शब्द॰) । मु॰—अँधा करना = (१) दे॰ 'अंधा बनाना' । (२) शक और जोश या आकेश से विवेकहीन बना देना । अंधा बनना = जान बुझकर किसी बात पर ध्यान न देना । अंधा बनाना = आँख मे धुल डालना । बेवकुफ बनाना । धखा देना । अँधा मुल्ला टुटी मस्जिद = बुरे को बुरी चीज का मिलता जैसे को तैसे मिलना । अंधा क्या चाहे दो आँखें = जरुरुतमद की अपनी जरुरत पुरी होने की काक्षा करना । अँधे की लकड़ी या लाठी = (१) एकमात्र आधार सहारा । आसरा । (२) वह लड़का जो कई लड़कों में बचा हो ।इकलौता लड़का । अँधे के ङात बटेर लगना = किसू वस्तु का अयोग्य व्यक्ति को अप्रत्याशित रुप से प्राप्त होना । उ॰—समझ लोकि तुम अपनी मिहनत से नहीं पास हुए, अधे के हाथ बटेर लग गई ।मान॰, भा॰१, पृ॰ ८२ । अंधों में काना राजा या सरदार = थोड़ी सी जानकारी से भुखों या अनजान लोगों के बीच श्रेष्ठ बनना । अंधों का राज = विवेकहीन शासन । उ॰—राव रंक अंधा सबै फिर अंधों ही का राजा—दरिया, बानी, पृ॰ ९ ।
३. मतवाला । उमत्त । जैसे—आदमी अपने मतलब में अंधा है ।
४. जिसमें कुछ दिखाई न दे । अँधेरा । प्रकाशशुन्य । यौ॰—अंधा आइना = वह दर्पण जिसमें चेहरा साफ दिखाई न दे । धुँधला शीशा । अंधा कुआँ = (१) दे॰ अंधकुप१ । (२) लड़कों का एक खेल जो चार लकड़ियों से खेला जात है । अंधा कुप = दे॰ अंधकुप । उ॰—तन में जो अंधा कुप है । वोही तुम्हारा रुप है ।—संत तुलसी पृ॰ २५ । अंधा घर = वह मकान जिसकी बाहरी रौनक खत्म हो चुकी हो । अंधा घोड़ा = उपानह । जुता (सधुफकीर) । अंधा चिराग = वह चिराग जिसकी ज्योति में प्रसार न हो । धुँधली ज्योति का दीपक । अंधा तारा = नेपचुन नामक तारा । अधा दरबार = दे॰ 'अंधा- राज' । अंधा दीया = दे॰ 'अंधा चिराग' । अधा भंसा = लड़कों का एक खेल जिससे एक लड़का दुसरे लड़के की पीठ पर चढ़कर उसकी आँखे बंद कर लेता है और दुसरे लड़के उस भैंसा बने हुए लड़के के बीच से एक एक करके निकलते हैं । सवार लड़का उपर से प्रत्येक निकलनेवाले लड़के का नमा पुछता जाता है । भैंसा बना हुआ लड़का जिसका नाम ठिक बता देता है उसे फिर वह भैसा बनाकर उसकी पीठ पर सवारी करता है । अंधा राज = वह राज्य जिसका प्रबंध बुरा हो । अन्यायी राज्य । अंधा शीशा = दे॰ आइना । कहा॰—अंधा गाए बहरा बजाए = जब किसी काम के करने में अयोग्य व्यक्ति एक साथ लगे हों । अंधी पीसे कुत्ता खाय = निष्प्रोजन काम को बड़े परिश्रम से करना । अंधे के आगे रोए, अपनी आँखों खोए = अरण्यरोदन । अंधे कतो दुर की सुझना = असमर्थ होते हुए भी समर्थ से बढ़कर काम करना या अनजान होकर भी जानकारों से भी अधिक समझ की बात बताना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "अंधा" आता है (26)
अंध नेत्रहीन । बिना आँख का । अंधा । जिसकी आँखों में ज्योति न हो । जिसमें द…अंधक नेत्रहीन मनुष्य । दृष्टिरहित व्यक्ति । अंधाअनक्ष बिना आँख का । अंधाअदृष्टि दृष्टिहीन । अंधागताक्ष नेत्रविहीन । अंधाअनक्षिक बिना आँख का । अंधागलितनयन जिसकी आँखों में देखने की वक्ति न रह गई हो । अंधाविचक्षु अंधा । नेत्रहीनहतेक्षण नेत्रहीन । अंधानष्टदृष्टि जिसकी दृष्टि नष्ट हो गई हो । अंधा । दृष्टिहीनअनयन नेत्रहीन । दृष्टिहीन । अंधाधुमला † संज्ञा पुं॰ जिसे दिखाई न दे । अंधाविदृश जिसे दिखाई न पड़े । अंधाअचक्षु बिना आँख का । नेत्ररहित । अंधानिरच्छ पु वि॰ बिना आँख का । अंधाअक्षहीन नेत्ररहित । अंधानिश्चक्षु अंधा । बिना आँखवालाभूमिस्पृश नेत्रहीन । अंधाअभिनहन एक पट्टी जो आँखों पर बाँधी जाती हैअनेडमूक गूँगा बहरात्र्यहैहिक वह गृहस्थ जिसके यहाँ तीन प्रवर हों । त्रिप्रवर हों गोत्रनिरालोक आलोकरहित । अँधेरापरिवेत्ता वह व्यक्ति जो बड़े भाई से पहले अपना विवाह कर ले या अग्निहोत्र ले ले । …उच्चक्षु ऊपर की ओर देखनेवालाघ्राणचक्षु सूँघकर किसी वस्तु का ज्ञान प्राप्त करनेवाला (पशु)दिव्यचक्षु ज्ञान रूपी नेत्र । ज्ञान- चक्षु । दिव्यदृष्टि
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें