अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
अरहर संज्ञा स्त्री॰[सं॰ आढ़की प्रा॰ अड़्ढकी] १. एक अनाज जो दो दल के दाने का होता है । रहर । उ॰— सन सूख्यो बीत्यो बनौ, ऊखौ लई उखारि । हरी हरी अरहर आजों । धर धरहर हिय नारि ।—बिहारी (शब्द॰) । २. अरहर का बीज । तुवरी । तूअर । पर्या॰—तुवरी । वीर्य्या॰ । करवीरभुजा । बृत्तवीजा । पीतपुष्पा । काशीगृत्स्ना । मृतालका । सुराष्ट्रजंभा । विशेष—इसका पौधा चार पाँच हाथ ऊँचा होता है । इसकी एक एक सीके में तीन तीन पत्तियाँ होती है जो एक ओर हरी और दूसरी ओर भूरी होती है । इसका स्वाद कसैला होता है । मुँह आने पर लोग इसे चबाते है और फोड़े फुंसियों पर भी पीसकर लगाते है । अरहर की लकड़ियां जलाने और छप्पर छाने के कान आती है । इसकी टहनियों और पतले ड़ंठलों से खाँचे और दौरियां बनाई जाती है । अरहर बरसातमें बोई जाती है और अगहन पूसमें फूलती है । इसका फूल पीले रंगका होता है और फूल झड़ जाने पर इसमें डेढ़ दो इंच दालें होती हैं । हैं जिनमें चार पांच दाने होते हैं । गानों नें दो दालें होती हैं । इसके दो भेद हैं । एक छोटी दूसरी बड़ी । बड़ी को 'अरहरा' कहते है और छोटी को रयिमुनिया कहते है । छोटी दाल अच्छी होती है । अरहर फागुन में पकती है और चैत में काटी जाती है । पानी पाने से इसका पेड़ कई वर्ष तक हरा रह सकता है । भिन्न भिन्न देशों में इसकी कई जातियां होती है, जैसे रायपुर में 'हरोना' और 'मिही', बगल में 'मधवा' और 'चैती' तथा आसाम में 'पलवा', 'देव' या 'नली' ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।