🕉️ 20 November 2026, Friday · 01:51:09 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

इलायची
ilāyacī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
इलायची संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ एल+ ची, फा॰ 'च' (प्रत्य॰)] एक सदाबहार पेड़ जिसकी शाखाएँ खड़ी और चार से आठ फुट तक ऊँची होती हैं । यह दक्षिण में कनारा, मैसूर, कुर्ग तिरुवांकुर और मदुरा आदि स्थानों के पहाड़ी, जंगलों में आप से आप होता है । यह दक्षिण में लगाया भी बहुत जाता है । विशेष—इलायची के दो भेद होते है, सफेद (छोटी) और काली (बड़ी) । सफेद इलायची दक्षिण में होती है और काली इलायची या बड़ी इलायची नैपाल में होती है, जिसे बँगला इलायची भी कहते हैं । बड़ो इलायची तरकारी आदि तथा नमकीन भोजनों के मसालों में दी जाती है । छोटी इलायची मीठी चीजों में पड़ती है और पान के साथ खाई जाती है । सफेद या छोटी इलायची के भी दो भेद होते हैं—मलाबार की छोटी और मैसूर की बड़ी । मलाबारी इलायची की पत्तियाँ मैसूर इलायची से छोटी होती है और उनकी दूसरी ओर सफद सफेद बारीक रोई होती है । इसका फल गोलाई लिये होता है । मैसुर इलायची की पत्तियाँ मलाबारी से बड़ी होती हैं और उनमों रोईं नहीं होती । इसके लिये तर और छायादार जमीन चाहिए, जहाँ से पानी बहुत दूर न हो । यह कुहरा और समुद्र की ठंढी हवा पाकर खूब बढ़ती है । इसे धूप और पानी दोनों से बचाना पड़ता है । क्वार कार्तिक में यह बोई जाती है, अर्थात् इसकी बेहन डाली जाती है ।१७-१८ महीने में जब पौधे चार फुट के हो जाते है, तब उन्हें खोदकर सुपारी के पेड़ो के नीचे लगा देते हैं और पत्ती की खाद देते रहते हैं । लगाने के एक ही वर्ष के भीतर यह चैत बैसाख में फूलने लगते है और असाढ़ सावन तक इसमें ढोंढ़ी लगती है । क्वार कातिक में फल तैयार हो जाता है और इसके गुच्छे या घौद तोड़ लिए जाते है और दो तीन दिन सुखाकर फलों को मलकर अलग कर लेते हैं । एक पेड़ में पाव भर लगभग इलायची निकलती है । इसका पैड़ १० या १२ वर्ष तक रहता है । कुर्ग से इलायची गुजरात होकर और प्रांतों में जाती थी, इसी से इसे गुजराती इलायची भी कहते हैं । यौ॰.—इलायची डोरा=इलायची की ढोंढ़ी ।
इलायची पंडू † संज्ञा पुं॰ [देश.] एक प्रकार का जंगली फल ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "इलायची" आता है (30)
धांधा इलायचीचर्मसंभवा इलायचीनिदिग्धा इलायचीदिवोद्भवा इलायचीबहुली इलायचीचंदनादि चंदन, खस, कपूर, बकुची, इलायची आदि पित्तानाशक दवाओं का वर्गविजयभैरव वैद्यक में एक प्रकार का रस । विशेष—इसमें हड़ का छिलका, चीता, इलायची, त…एलि पु संज्ञा स्त्री॰ एला । इलायचीघर्रा एक प्रकार का अजन जो अफीम, फिटकिरी, घी, कपूर, हड़, जल बत्ती, इलायची, नी…सुगंधषट्क छह सुगंधि द्रव्य, यथा जाय- फल, कंकोल (शीतलचीनी), लौंग, इलायची, कपूर और…चंद्रकन्यका एला । इलायचीवेणुक वह लकड़ी या छड़ी जिससे गौऔं, बैलों आदि को हाँकते हैंपुटिका संपुट । पुंड़ियाफलिनी प्रियंगुमांसी जटामासीऐंद्री इंद्राणी । शचीसर्वगंध दाल चीनी । गुडत्वक्बहुला गायप्रिया नारी । स्त्रीच्यवनप्राश आयुर्वेद में एक प्रसिद्ध अवलेह जिसके विषय में यह कथा है कि च्यवन ऋषि क…वालिका दे॰ 'बालिका'चातुर्जात चातुर्जातक संज्ञा पुं॰नमिस एक विशेष प्रकार से तैयार किया हुआ दूध का फेन जो जाड़े में खाया जाता है…गुटका दे॰ 'गुटिका'ठंढाई वह दवा या मसाला जिससे शरीर की गरमी शांत होती है और ठंढक आती है । विशेष…नौरतन दे॰ 'नवरत्न'कश्मीरी कश्मीर का । कश्मीर देश में उत्पन्नदवपुत्री देवता की पुत्रीनारिकेलखंड एक औषध जो नारियल की गिरी से बनती है । विशेष—नारियल की गिरी को पीसकर घी…पिप्पल्यादिगणा सुश्रुत के अनुसार ओषधियों का एक वर्ग जिसके अंतर्गत पिप्पली, चीता, अदरख…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें